✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, मगर इन स्टॉक्स में दिख रहा है जबरदस्त मोमेंटम

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, मगर इन स्टॉक्स में दिख रहा है जबरदस्त मोमेंटम

बीते शुक्रवार को BSE सेंसेक्स 13.71 अंक गिरकर 85,706.67 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 12.60 अंक फिसलकर 26,202.95 पर आ गया. का

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

बीते कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार हल्की कमजोरी के साथ बंद हुआ, लेकिन इसके बावजूद चुनिंदा शेयरों में मजबूत खरीदारी देखी गई है. कई स्टॉक्स अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं, जो निकट भविष्य में संभावित तेजी का संकेत देता है. शुक्रवार को बाजार में शुरूआती मजबूती टिक नहीं पाई और अंतिम घंटे में आई बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हल्की गिरावट में बंद हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 13.71 अंक गिरकर 85,706.67 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 12.60 अंक फिसलकर 26,202.95 पर आ गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 84,536 के निचले स्तर तक गया, वहीं, निफ्टी ने भी कमजोरी का रुख दिखाया. रुपये की कमजोरी और विदेशी निवेशकों की ओर से निकासी ने बाजार पर दबाव बनाए रखा.

कौन-से शेयर रहे दबाव में

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 18 में कमजोरी देखी गई. पावर ग्रिड, इटर्नल, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस और ट्रेंट जैसे शेयरों में गिरावट का दबाव बना रहा. इसके विपरीत एमएंडएम, सन फार्मा, एसबीआई, कोटक बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे दिग्गज शेयर बढ़त में बंद हुए.

इन स्टॉक्स में दिख रही मजबूत खरीदारी

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि कई स्टॉक्स ने अपना 52-हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है और इनमें तेजी के संकेत दिख रहे हैं. आज Welspun India, Neuland Labs, Ipca Labs, Advent Hotels International, Reliance Infrastructure, Motilal Oswal Financial Services और KSB जैसे शेयरों में दांव लगाना निवेशकों के लिए फायदेमंद हो सकता है. इन शेयरों में बनी खरीदारी यह संकेत देती है कि आने वाले दिनों में इनका रुझान सकारात्मक रह सकता है.

MACD ने इन शेयरों में मंदी की चेतावनी दी

तकनीकी संकेतक MACD कुछ शेयरों में गिरावट का संकेत दे रहा है. पावर ग्रिड, इटर्नल, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया और इन्फोसिस के चार्ट में डाउनट्रेंड के शुरुआती संकेत दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में इन शेयरों में निवेशकों को सतर्कता बरतनी चाहिए.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

2 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

4 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

4 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

4 hours ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

6 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

4 hours ago

दवाओं और जांचों के नाम हिंदी में लिखें डॉक्टर, ब्रजेश पाठक ने की अपील

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, चिकित्सा व्यवस्था में हिंदी और भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल से मरीजों को इलाज समझने में मिल सकती है आसानी

23 minutes ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

2 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

4 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.

4 hours ago