✕

होम / बिजनेस / Flipkart का बड़ा कदम: IPO से पहले सिंगापुर से भारत लाएगी होल्डिंग कंपनी

Flipkart का बड़ा कदम: IPO से पहले सिंगापुर से भारत लाएगी होल्डिंग कंपनी

Flipkart द्वारा अपनी होल्डिंग कंपनी को सिंगापुर से भारत शिफ्ट करने का फैसला, कंपनी के भारत में मजबूत भविष्य की रणनीति और सार्वजनिक लिस्टिंग की गंभीर तैयारी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) से पहले एक बड़ा और रणनीतिक कदम उठाया है. कंपनी अपनी होल्डिंग कंपनी को सिंगापुर से भारत स्थानांतरित करने की योजना पर काम कर रही है. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब फ्लिपकार्ट अगले 12 से 15 महीनों के भीतर IPO लाने की तैयारी कर रही है.

भारतीय लिस्टिंग की ओर एक अहम कदम

सूत्रों के अनुसार फ्लिपकार्ट ने सिंगापुर से भारत में डोमिसाइल ट्रांसफर करने के लिए आंतरिक मंजूरी प्राप्त कर ली है. यह भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टिंग की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है. वॉलमार्ट समर्थित फ्लिपकार्ट इस समय अपने बोर्ड स्ट्रक्चर और संचालन प्रक्रियाओं को IPO के लिए तैयार कर रही है. यह IPO भारत की नई पीढ़ी की कंपनियों में से सबसे बड़े सार्वजनिक निर्गमों में से एक हो सकता है.

कंपनी ने जताई भारत के प्रति प्रतिबद्धता

फ्लिपकार्ट के प्रवक्ता ने सोमवार को बयान जारी करते हुए कहा, “यह रणनीतिक निर्णय कंपनी की भारत के प्रति गहरी और अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है और देश की अभूतपूर्व वृद्धि में विश्वास को मजबूत करता है.” उन्होंने कहा कि भारत सरकार की सोच और व्यापार को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों ने कंपनी को काफी प्रेरित किया है. “यह कदम हमारे होल्डिंग स्ट्रक्चर को हमारे मुख्य संचालन, भारतीय अर्थव्यवस्था की अपार संभावनाओं और तकनीकी व नवाचार-आधारित क्षमताओं के साथ बेहतर तरीके से संरेखित करता है,”  

वर्क फ्रॉम होम नीति में बदलाव

फ्लिपकार्ट ने हाल ही में वर्क फ्रॉम होम नीति समाप्त करते हुए अपने सभी कर्मचारियों से सप्ताह में पाँच दिन ऑफिस आने के लिए कहा है. कंपनी के भारत में लगभग 22,000 कर्मचारी हैं और अब सभी को पूरी तरह से कार्यालय से काम करने का निर्देश दिया गया है.

IPO योजना में देरी के पीछे की वजहें

फ्लिपकार्ट ने पहले 2022–2023 के दौरान IPO लॉन्च करने पर विचार किया था, लेकिन वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और आंतरिक वित्तीय कारणों के चलते योजना को स्थगित कर दिया गया था. फिक्की-डेलॉयट की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का ई-कॉमर्स बाजार 2030 तक 325 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है और यह 21 प्रतिशत की वार्षिक CAGR से वृद्धि करेगा. ऐसे में फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग भारतीय निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर बन सकती है.

2025 में IPO की दौड़ में कई स्टार्टअप्स

2025 में भारत में 20 से अधिक स्टार्टअप्स IPO लाने की तैयारी कर रहे हैं. इनमें Bluestone, Zepto, boAt, Ather जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इसके अलावा, कई भारतीय स्टार्टअप्स जो वर्तमान में विदेशों में डोमिसाइल्ड हैं, वे ‘रिवर्स-फ्लिप’ करते हुए भारत लौटने की प्रक्रिया अपना रहे हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 hour ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

3 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

4 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

5 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

4 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.