होम / अप्वाइंटमेंट / इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 months ago

इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी (IFFCO Tokio GIC) ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. नई भूमिका में वह कंपनी की ग्रोथ स्ट्रैटेजी का नेतृत्व करेंगी, बाजार में कंपनी की स्थिति को और मजबूत बनाएंगी तथा ग्राहकों से जुड़ाव बढ़ाने की दिशा में अहम पहल करेंगी. कंपनी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में ब्रांड की पहचान मजबूत होगी और ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिलेगा. अल्पना सिंह कंपनी के गुरुग्राम मुख्यालय से अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगी. उनकी नियुक्ति 1 जुलाई 2026 से प्रभावी हो गई है. 

बजाज जनरल इंश्योरेंस में संभाल चुकी हैं कई अहम जिम्मेदारियां

इफको टोकियो से जुड़ने से पहले अल्पना सिंह बजाज जनरल इंश्योरेंस (पूर्व में बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस) में कई वरिष्ठ नेतृत्व पदों पर कार्य कर चुकी हैं. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बड़े पैमाने पर कारोबार विस्तार, रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करने, बैंकएश्योरेंस (Bancassurance) कारोबार के विस्तार और कंपनी की ब्रांड पहचान को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

कंपनी के अगले विकास चरण में निभाएंगी अहम भूमिका

इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) सुब्रत मंडल ने कहा कि कंपनी अब विकास के अगले चरण में प्रवेश कर रही है, जहां मार्केटिंग विभाग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी. उन्होंने कहा, "वैश्विक मार्केटिंग रुझानों पर अल्पना सिंह की गहरी समझ कंपनी की बाजार में नेतृत्व क्षमता को और मजबूत करेगी. वह हमारी विकास यात्रा का अहम हिस्सा होंगी."

सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों का अनुभव

अल्पना सिंह बोर्ड स्तर की अनुभवी प्रोफेशनल हैं और उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र (PSU) तथा निजी बीमा कंपनियों, दोनों में काम किया है. उन्हें सेल्स, नेगोशिएशन, बैंकएश्योरेंस, कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (CRM) और मार्केटिंग के क्षेत्र में व्यापक अनुभव प्राप्त है.

जिम्मेदारी को बताया सम्मान

अपनी नियुक्ति पर अल्पना सिंह ने कहा, "इफको टोकियो में मार्केटिंग विभाग का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है. यह ऐसी कंपनी है, जिसकी पहुंच देशभर में है और जिसका उद्देश्य केवल शहरी भारत ही नहीं, बल्कि खेतों में मेहनत करने वाले किसानों तक भी बीमा सुरक्षा पहुंचाना है. मैं इस मिशन में अपना योगदान देने के लिए उत्साहित हूं."

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

2 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

3 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

4 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

8 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

6 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

6 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

12 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

10 hours ago