होम / बिजनेस / अब इस सेक्टर में उतरी Flipkart, ग्राहकों को मिलेगी ये सुविधा

अब इस सेक्टर में उतरी Flipkart, ग्राहकों को मिलेगी ये सुविधा

फ्लिपकार्ट इंडियन ई-कॉमर्स कंपनी है, जिसका मुख्यालय बेंगलुरु में है. इसकी स्थापना 2007 में बिन्नी बंसल और सचिन बंसल ने की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ई-कॉमर्स फर्म फ्लिपकार्ट ने हॉस्पिटैलिटी-ट्रैवल सेक्‍टर में एंट्री करते हुए अपने प्लेटफ़ॉर्म पर होटल-बुकिंग की सुविधा शुरू की है. अब फ्लिपकार्ट पर 'फ्लिपकार्ट होटल्‍स फीचर' सर्विस के जरिए ग्राहक होटल्स बुक करा सकेंगे. फ्लिपकार्ट करीब 3 लाख घरेलू एवं अंतरराष्‍ट्रीय होटलों में कमरे बुक करने की सुविधा देगी. इसके अलावा, ग्राहकों का ट्रैवल किफायती और बजट फ्रेंडली बनाने के लिए कंपनी कुछ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगी.

ग्राहकों को ये लाभ भी मिलेगा
फ्लिपकार्ट ने अपने ग्राहकों को होटल बुकिंग की सुविधा देने के लिए चर्चित ट्रैवल ब्रांड क्‍लीयरट्रिप के साथ करार किया है. फ्लिपकार्ट ऐप पर अब 'फ्लिपकार्ट होटल्‍स फीचर' भी मिलेगा, जो ग्राहकों को बिना किसी झंझट के होटल बुकिंग करने देगा. साथ ही फ्लिपकार्ट प्‍लेटफार्म पर यूजर्स को थर्ड पार्टी द्वारा दिए जाने वाले ऑफरों का लाभ उठाने का मौका भी मिलेगा.

अलग कस्‍टमर केयर सेंटर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लिपकार्ट के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट आदर्श मेनन बताया कि 'फ्लिपकार्ट होटल्‍स' फीचर के जरिए ग्राहकों को किफायती होटल स्‍टे की सुविधा मिल सकेगी. वह आकर्षक डील्‍स का फायदा उठाने के साथ-साथ अपने सवालों का तुरंत जवाब पा सकेंगे. क्योंकि ग्राहकों के लिए अलग कस्‍टमर केयर सेंटर भी खोला गया है. बता दें कि फ्लिपकार्ट इंडियन ई-कॉमर्स कंपनी है, जिसका मुख्यालय बेंगलुरु में है. इसकी स्थापना 2007 में बिन्नी बंसल और सचिन बंसल ने की थी.

इसलिए उठाया ये कदम 
फ्लिपकार्ट की हॉस्पिटैलिटी-ट्रैवल इंडस्ट्री में एंट्री पर मेनन ने कहा कि यह साल अभी तक पर्यटन उद्योग के लिए काफी शानदार साबित हुआ है और घरेलू एवं अंतरराष्‍ट्रीय मार्केट में मांग में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ग्राहक कम लोकप्रिय डेस्टिनेशंस, लॉन्‍ग स्‍टे और वैकेशन रेंटल्‍स आदि की तलाश में रहते हैं, इन ट्रेंड्स की वजह से ट्रैवल इंडस्‍ट्री को बढ़ावा मिल रहा है. अगली त्‍योहारी तिमाही में ट्रैवल इंडस्‍ट्री का प्रदर्शन और बेहतर होने की संभावना है. इसी को ध्यान में रखते हुए फ्लिपकार्ट ने ट्रैवल इंडस्ट्री में प्रवेश किया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

1 hour ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

2 hours ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

4 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

4 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

7 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

4 hours ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.