✕

होम / बिजनेस / मुंबई से उड़ान महंगी होगी, UDF में करने जा रहा है बढ़ोतरी MIAL, इतना देना पड़ेगा चार्ज

मुंबई से उड़ान महंगी होगी, UDF में करने जा रहा है बढ़ोतरी MIAL, इतना देना पड़ेगा चार्ज

MIAL में 74 फीसदी हिस्सेदारी अडानी समूह के पास है जो देश के दूसरे सबसे अमीर अरबपति गौतम अडानी की कंपनी है. 26 फीसदी हिस्सेदारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों को झटका लग सकता है. अगले वित्त वर्ष 2025-26 यानी 1 अप्रैल से यहां से उड़ान भरना महंगा हो जाएगा. दरअसल एयरपोर्ट का परिचालन और प्रबंधन करने वाली कंपनी मुंबई इंटरनेशल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए उपयोगकर्ता विकास शुल्क (UDF) में 463 रुपये की भारी वृद्धि का प्रस्ताव किया है, जबकि घरेलू यात्रियों से यूडीएफ शुल्क के रूप में 325 रुपये वसूला जाएगा.

650 रुपये हो जाएगा यूडीएफ

वर्तमान में मुंबई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 187 रुपये यूडीएफ शुल्क लिया जाता है. नया प्रस्ताव लागू होने से यह बढ़ाकर 650 रुपये हो जाएगा. घरेलू यात्रियों से वर्तमान में कोई विकास शुल्क नहीं लिया जाता है, लेकिन एमआईएएल अब घरेलू यात्रियों से भी 325 रुपये शुल्क वसूलने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तावित शुल्क कार्ड को एयरपोर्ट आर्थिक नियामक प्राधिकरण (एईआरए) के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है और यह एईआरए द्वारा एमआईएएल के लिए स्वीकृत किए गए शुल्क के समान है.

लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में कटौती का प्रस्ताव

एईआरए की वेबसाइट के अनुसार, विमानन कंपनियों को राहत देते हुए एमआईएएल ने चौथी नियंत्रण अवधि (वित्त वर्ष 2024-2029) के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में 35 प्रतिशत की कटौती का भी प्रस्ताव दिया है.

MIAL में अडाणी समूह की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है. यहां से बड़ी संख्या यात्री उड़ान भरते हैं. एमआईएएल मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का परिचालन और प्रबंधन करती है. एमआईएएल में अडाणी समूह की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि 26 प्रतिशत हिस्सेदारी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के पास है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

7 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

11 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

13 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

14 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

11 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

5 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

7 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

7 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

7 hours ago