होम / बिजनेस / उम्मीद बंधी लेकिन पूरी नहीं हुई आस, बजट से पहले फिर उठी 5-डेज बैंकिंग की मांग

उम्मीद बंधी लेकिन पूरी नहीं हुई आस, बजट से पहले फिर उठी 5-डेज बैंकिंग की मांग

बैंक कर्मी पिछले काफी समय से सप्ताह में 5 दिन कामकाज की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बैंक कर्मियों की 5 डेज बैंकिंग की मांग अब तक पूरी नहीं हुई है. लोकसभा चुनाव से पहले यह लगभग तय माना जा रहा था कि सरकार इस पर मुहर लगा सकती है. पिछले साल जुलाई में खबर आई थी कि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने बैंकर्स की मांग को स्वीकार कर लिया है और अब वित्त मंत्रालय से भी इसे हरी झंडी मिल सकती है. लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं. अब 23 जुलाई को पेश होने वाले बजट से पहले बैंक कर्मियों की सप्ताह में 5 दिन कामकाज की मांग ने फिर से जोर पकड़ लिया है. सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्विटर पर 5DaysBanking ट्रेडिंग है.  

क्या हुआ तेरा वादा?
सोशल मीडिया पर 5 डेज बैंकिंग के समर्थक ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) सहित बैंक यूनियन के लीडर्स को निशाना बना रहे हैं. उनका मानना है कि यूनियन इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाने मन विफल रही है. यूनियन लीडर्स ने वादा किया था कि सप्ताह में पांच दिन कामकाज के प्रस्ताव पर जल्द मुहर लगेगी, लेकिन अब तक ऐसा हुआ नहीं है. #5DaysBanking के साथ ढेरों ट्वीट हो रहे हैं, इस वजह से यह ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया है. लोकसभा चुनाव से पहले भी खबर आई थी कि सरकार इस प्रस्ताव के समर्थन में है और आदर्श आचार संहिता (MCC) लागू होने से पहले इसे मंजूरी देने पर गंभीरता से विचार कर रही है.  

अभी क्या है व्यवस्था?
बैंक कर्मचारी यूनियनों द्वारा सभी शनिवारों को साप्ताहिक अवकाश घोषित करने की मांग को पिछले साल हुई बैठक में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने स्वीकार कर लिया था और प्रस्ताव को मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय भेज दिया गया था. इसके बाद दिसंबर में बैंक यूनियनों के बीच एक समझौते पर साइन हुए थे, जिसके तहत पब्लिक सेक्टर बैंक के कर्मचारियों के सैलरी पर सहमति बनी. मगर 5 डेज बैंकिंग पर कोई फैसला नहीं हुआ. यदि वित्त मंत्रालय इस प्रस्ताव को मंजूरी देता है, तो बैंक सप्ताह में सिर्फ पांच दिन ही चालू रहेंगे और बैंकर्स को पहले और तीसरे शनिवार को काम नहीं करना पड़ेगा. मौजूदा व्यवस्था के तहत रविवार के अलावा बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं.

कामकाज नहीं होगा प्रभावित
ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) सरकार को पहले ही आश्वासन दिला चुकी है कि 5-डेज वर्किंग से बैंकों का कामकाज प्रभावित नहीं होगा. उसने इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA)को बाकायदा इस संबंध में पूरा खाका भी सौंपा था. उसने कहा था कि रोजाना काम के घंटों को बढ़ाकर हफ्ते में 5 दिन काम की पॉलिसी लागू की जा सकती है. AIBEA के मुताबिक, बैंकों में काम का प्रस्तावित समय सुबह 9.15 बजे से शाम 4.45 बजे तक रखा जाए, जो अभी तक सुबह 9:45 बजे से शाम 4:45 बजे है. बैंकों में कैश ट्रांजैक्शन से जुड़े कार्यों को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे और गैर-कैश ट्रांजैक्शन से जुड़े कामकाज को दोपहर 2 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक किया जाए. इस तरह, शनिवार की अतिरिक्त छुट्टी से बैंकों का कामकाज प्रभावित नहीं होगा. 

इन कंपनियों का दिया हवाला 
बैंक कर्मचारियों का कहना है कि बीते कुछ समय में काम का बोझ काफी बढ़ गया है. जब LIC सहित कई कंपनियां हफ्ते में 5 दिन कामकाज की पॉलिसी अपना रही हैं, तो बैंकों में भी इसे अमल में लाया जा सकता है. सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में सवाल पूछा गया है कि जब वित्तीय सेवाएं विभाग, RBI, LIC, CVC, SEBI, BSE, NSE, IRDAI, केंद्र-राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, मंत्रालयों और NABARD में हफ्ते में 5 दिन कामकाज की नीति लागू है, तो फिर बैंकों में क्यों नहीं. उनका कहना है कि बैंकों में कामकाज लगातार बढ़ रहा है. सरकार की हर योजना के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी बैंकों पर होती है, इसके बावजूद हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

क्या होने वाली है बैंक हड़ताल?
बैंकों में पांच दिन कामकाज के मुद्दे के जोर पकड़ने के बाद यह सवाल भी लाजमी हो गया है कि क्या आगे बैंक हड़ताल देखने को मिल सकती है? जानकार मानते हैं कि बैंक कर्मियों में सरकार के साथ -साथ यूनियन लीडर्स के खिलाफ भी गुस्सा है. उनका मानना है कि यूनियन इस मामले को उचित ढंग से उठाने और सरकार पर दबाव बनाने में नाकाम रही है. इसलिए केंद्र सरकार इस पर गंभीरता से विचार नहीं कर रही. ऐसे में कर्मचारियों के बढ़ते दबाव के मद्देनजर यूनियन को हड़ताल जैसे निर्णय लेने पड़ सकते हैं. एक्सपर्ट्स यह भी मानते हैं कि 5 डेज बैंकिंग में कोई बुराई नहीं है, क्योंकि बैंकों में कामकाज वाकई काफी बढ़ गया है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹860 करोड़ का कोहिनूर सौदा, राज ठाकरे की चुप्पी

एक राजनेता एक रियल एस्टेट सौदे में प्रवेश करता है. एक सरकारी संस्था से जुड़ी वित्तीय कंपनी ₹225 करोड़ का निवेश करती है. फिर वही संस्था ₹135 करोड़ के नुकसान के साथ उस सौदे से बाहर निकलती है.

6 hours ago

Truhome Finance को 3,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कंपनी के कुल एयूएम में 57.37 प्रतिशत हिस्सा हाउसिंग लोन का है, जबकि 39.22 प्रतिशत हिस्सा लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी का है. अन्य ऋण उत्पादों की हिस्सेदारी 3.41 प्रतिशत है.

7 hours ago

सीएम विजय का बड़ा दांव, ₹1 लाख करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में 93 हजार नौकरियां

विजय सरकार ने वर्ष 2035 तक तमिलनाडु को 1.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है. इसी दिशा में शुरुआती महीनों में कई बड़े निवेश समझौते किए गए हैं.

8 hours ago

देश और अर्थव्यवस्था को लेकर आश्वस्त हैं शहरी भारतीय, इप्सोस रिपोर्ट में सामने आई सकारात्मक तस्वीर

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लोगों की प्रमुख चिंताओं में बेरोजगारी, वित्तीय और राजनीतिक भ्रष्टाचार, अपराध और हिंसा, शिक्षा, गरीबी तथा सामाजिक असमानता शामिल हैं.

9 hours ago

ऋषिकेश में शुरू होगा पहला कॉन्ट्रास्ट थेरेपी सर्किट

यह ऋषिकेश का पहला समर्पित कॉन्ट्रास्ट थेरेपी सर्किट होगा, जिसमें सॉना, आइस बाथ और गर्म पानी के पूल का अनुभव एक क्रमबद्ध थर्मल यात्रा के रूप में दिया जाएगा.

10 hours ago


बड़ी खबरें

₹860 करोड़ का कोहिनूर सौदा, राज ठाकरे की चुप्पी

एक राजनेता एक रियल एस्टेट सौदे में प्रवेश करता है. एक सरकारी संस्था से जुड़ी वित्तीय कंपनी ₹225 करोड़ का निवेश करती है. फिर वही संस्था ₹135 करोड़ के नुकसान के साथ उस सौदे से बाहर निकलती है.

6 hours ago

मिडिल ईस्ट प्रैक्टिस के लिए प्राइमस पार्टनर्स ने मोहन दोईफोडे को बनाया MD

पूर्व डेलॉइट कंसल्टिंग लीडर GCC क्षेत्र में कंपनी के विस्तार और क्लाइंट संबंधों को देंगे नई दिशा

6 hours ago

GDP से आगे: क्यों भारत की प्रगति का पैमाना सिर्फ आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि खुशहाली और जीवन गुणवत्ता भी होना चाहिए

पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव और लेखक आलोक रंजन का मानना है कि भारत की विकास यात्रा को केवल आर्थिक उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहिए. उनके अनुसार, खुशहाली, जीवन की गुणवत्ता, शिक्षा, स्वास्थ्य और समावेशी विकास को भी प्रगति का महत्वपूर्ण पैमाना बनाया जाना चाहिए.

11 hours ago

Truhome Finance को 3,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कंपनी के कुल एयूएम में 57.37 प्रतिशत हिस्सा हाउसिंग लोन का है, जबकि 39.22 प्रतिशत हिस्सा लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी का है. अन्य ऋण उत्पादों की हिस्सेदारी 3.41 प्रतिशत है.

7 hours ago

दुनिया ने बनाया युवा संस्कृति का संग्रहालय, भारत को चाहिए ऐसे दर्जनों संग्रहालय

इस संग्रहालय को अलग बनाने वाली बात इसकी वस्तुओं को संग्रहित करने की सोच है. टीम अपने दृष्टिकोण को "बॉटम-अप क्यूरेशन" कहती है, जिसे जानबूझकर हस्तनिर्मित रखा गया है.

7 hours ago