होम / बिजनेस / हमारी अर्थव्यवस्था को लेकर सामने आई ऐसी खबर, सुनकर खुश हो जाएगा दिल

हमारी अर्थव्यवस्था को लेकर सामने आई ऐसी खबर, सुनकर खुश हो जाएगा दिल

Fitch ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत अगले कई साल दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्थाओं में शामिल रहेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक तरफ जहां दुनिया की तमाम मजबूत अर्थव्यवस्थाएं दबाव का सामना कर रही हैं. वहीं, भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) को लेकर हर तरफ से अच्छी खबर सुनने में आ रही हैं. अब ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch) ने अनुमान जताया है कि Bharat अगले कई वर्षों तक दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना रहेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Fitch ने स्टैबल आउटलुक के साथ भारत की लॉन्ग टर्म फॉरेन करेंसी रेटिंग BBB- पर बरकरार रखी है.

क्या कहती है रिपोर्ट?
फिच ने वित्त वर्ष 2024 में भारत की GDP ग्रोथ रेट 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है. जबकि पहले उसने भारत की इकॉनमी के इस साल 6.0% की दर से बढ़ने का अनुमान जताया था. फाइनेंशियल ईयर 2025 में यह रफ्तार 6.5% रह सकती है. Fitch ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत अगले कई साल दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्थाओं में शामिल रहेगा. रिपोर्ट में इसकी वजह पर भी प्रकाश डाला गया है. रिपोर्ट कहती है कि भारत सरकार द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर में जमकर निवेश किया जा रहा है. इसके अलावा, निजी निवेश का आउटलुक भी अच्छा है और भारत को युवा आबादी का भी फायदा मिलेगा. साथ ही बैंकों की बेहतर हेल्थ और कंपनियों की मजबूत बैलेंसशीट से पॉजिटिव इन्वेस्टमेंट के रास्ते खुलेंगे. नतीजतन लगातार सुधारों से ग्रोथ की स्पीड बढ़ेगी.

इस मोर्चे पर जताई चिंता
Fitch ने अपनी रिपोर्ट में लेबर मार्केट को लेकर जरूर चिंता जताई गई है. रेटिंग एजेंसी का कहना है कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाया जाना बेहद जरूरी है. यदि ऐसा नहीं किया गया, तो आगे ग्रोथ प्रभावित हो सकती है. रेटिंग एजेंसी का यह भी कहना है कि भारत में महंगाई में आने वाले दिनों में कमी देखने को मिल सकती है. वित्त वर्ष 2024 के अंत तक महंगाई के घटकर 4.7% रह सकती है, जो दिसंबर, 2023 में 5.7 फीसदी थी. फिच ने अनुमान जताया है कि आरबीआई नीतिगत ब्याज दरों में 75 बेसिस पॉइंट की कटौती कर सकता है. यदि ऐसा होता है तो लोन की EMI कम हो जाएगी. बता दें कि RBI की मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी ने पिछले कई बार से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है.

UN ने भी कही थी ये बात
इसी महीने की शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र (UN) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि भारत की अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार इस साल यानी 2024 में भी बनी रहेगी और वह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकॉनमी में शामिल रहेगा. UN ने विश्वास जताया है कि मजबूत घरेलू मांग, मैन्युफैक्चरिंग और सेवा क्षेत्रों में मजबूती से भारत की ग्रोथ रेट इस साल 6.2% रह सकती है. संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक स्थिति एवं संभावनाएं (WESP) 2024 रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण एशिया की GDP 2024 में 5.2 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है. इससे भारत में मजबूत विस्तार का उल्लेखनीय योगदान रहेगा, जो दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मजबूत घरेलू मांग, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर्स में मजबूत वृद्धि के बीच भारत में वृद्धि दर 2024 में 6.2% तक पहुंचने का अनुमान है.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 day ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago