होम / बिजनेस / दुनिया पर आने वाली है मंदी! क्या भारत भी आएगा चपेट में, Fitch की रिपोर्ट

दुनिया पर आने वाली है मंदी! क्या भारत भी आएगा चपेट में, Fitch की रिपोर्ट

भारत की मॉनिटरी पॉलिसी पर Fitch का कहना है कि हमारा अनुमान है कि RBI रेपो रेट में बढ़ोतरी जारी रखेगा और साल के अंत तक ये 5.9 परसेंट हो जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: रेटिंग एजेंसी Fitch Ratings ने भारत के लिए ग्रोथ अनुमान में कटौती कर दी है. Fitch ने चालू वित्त वर्ष के लिए ग्रोथ अनुमान को 7.8 परसेंट से घटाकर 7 परसेंट कर दिया है.  Fitch Ratings ने अगले वित्त वर्ष के लिए भी GDP ग्रोथ अनुमान को घटाकर 6.7 परसेंट कर दिया है जो कि पहले 7.4 परसेंट था. 

Fitch ने भारत के ग्रोथ अनुमान घटाए
Fitch के वित्त वर्ष 2023 के लिए ताजा अनुमान रिजर्व बैंक के अनुमान से भी कम है, रिजर्व बैंक ने 7.2 परसेंट का ग्रोथ अनुमान जारी किया था.  Fitch ने अपनी ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में कहा है कि 2022 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में इकोनॉमी में 13.5 परसेंट ग्रोथ रिकवरी दिखाई दी, लेकिन ये ग्रोथ हमारे अनुमान से कम है, हमारा अनुमान 18.5 परसेंट का था. अप्रैल-जून में 13.5 परसेंट की ग्रोथ भी बेस इफेक्ट की वजह से आई है. हालांकि ये सिर्फ Fitch के अनुमान से ही कम नहीं है बल्कि रिजर्व बैंक के अपने अनुमान 16.2 परसेंट से भी काफी कम है. अप्रैल-जून के GDP आंकड़ों को देखते हुए Fitch का कहना है कि हमें लगता है कि ग्लोबल इकोनॉमी, बढ़ती महंगाई और कड़ी मॉनिटरी पॉलिसी के चलते भारत की इकोनॉमी में आगे सुस्ती देखने को मिलेगी. 

मॉनिटरी पॉलिसी पर Fitch
भारत की मॉनिटरी पॉलिसी पर Fitch का कहना है कि हमारा अनुमान है कि RBI रेपो रेट में बढ़ोतरी जारी रखेगा और साल के अंत तक ये 5.9 परसेंट हो जाएगा, जो कि अभी 5.4 परसेंट है. Fitch का कहना है कि रिजर्व बैंक को पूरा फोकस महंगाई को काबू करने पर है, उसके फैसले महंगाई और आर्थिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए काफी तेजी से और नपे-तुले होंगे. हमें लगता है कि करीबी भविष्य में पॉलिसी रेट 6 परसेंट पर बना रहेगा. आपको बता दें कि रिजर्व बैंक की मॉनिसिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक इसी महीने 28-30 सितंबर को होनी है. अनुमान लगाया जा रहा है कि रेपो रेट में फिर से 25-50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की जा सकती है

अमेरिका, यूरोप, UK पर मंदी का साया
यूरोप में गैस संकट, ऊंची महंगाई दर और तेजी से सख्त होती मॉनिटरी पॉलिसी को देखते हुए Fitch ने भारत ही नहीं अपनी ग्लोबल इकोनॉमिक रिपोर्ट में ग्लोबल ग्रोथ अनुमानों को भी घटाया है. Fitch का अनुमान है कि साल 2022 में ग्लोबल इकोनॉमी 2.4 परसेंट की रफ्तार से बढ़ेगी, जो कि पहले 2.9 परसेंट था. इसी तरह साल 2023 में ग्लोबल इकोनॉमी 1.7 परसेंट की ग्रोथ के साथ बढ़ेगी, पहले इसका अनुमान 2.7 परसेंट था. Fitch ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हमें लगता है कि यूरो जोन और UK इस साल के अंत तक मंदी में जा सकते हैं, जहां तक अमेरिका की बात है, 2023 के मध्य तक अमेरिका हल्की मंदी की चपेट में आ सकता है. 

आंकड़ों में देखें तो यूरोजोन की इकोनॉमी साल 2023 में 0.1 सिकुड़ जाएगी, जिसका पहले 2.1 परसेंट ग्रोथ का अनुमान था. इसके अलावा अमेरिका साल 2022 में 1.7 परसेंट की ग्रोथ दिखाएगा, साल 2023 में ये घटकर 0.5 परसेंट पर आ जाएगा. इसमें 1.2 परसेंट और 1 परसेंट की कटौती की गई है. 

VIDEOS: Flipkart The Big Billion Days: इन Mobiles पर मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी छूट, कीमत का हुआ खुलासा

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

15 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

15 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

15 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

17 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

19 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

15 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

15 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

15 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

18 hours ago