✕

होम / बिजनेस / माधबी पुरी बुच के खिलाफ FIR का आदेश, सपोर्ट में आया SEBI, आदेश को देगा चुनौती

माधबी पुरी बुच के खिलाफ FIR का आदेश, सपोर्ट में आया SEBI, आदेश को देगा चुनौती

स्पेशल कोर्ट ने शिकायत के आधार पर यह आदेश दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि माधबी और SEBI अधिकारियों ने स्टॉक मार्केट की अनियमितताओं को ठीक से निपटाने में लापरवाही बरती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मार्केट रेगुलेटर सेबी की पूर्व अध्यक्ष माधबी पुरी बुच की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. दरअसल, मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है. उनके अलावा, इस मामले में पांच अन्य लोग भी जांच के दायरे में रखा गया है. बता दें कि यह आदेश सेबी प्रमुख के तौर पर बिच का कार्यकाल खत्म होने के कुछ दिन बाद ही आया है. लेकिन राहत की बात ये है कि इस मामले में माधबी पुरी बुच को SEBI का साथ मिल चुका है.

मुंबई के स्पेशल कोर्ट ने दिया आदेश

स्पेशल कोर्ट ने शिकायत के आधार पर यह आदेश दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि बुच और सेबी अधिकारियों ने स्टॉक मार्केट की अनियमितताओं को ठीक से निपटाने में लापरवाही बरती है. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में प्राइम फेसी सबूत हैं, जो नियामक लापरवाही और साजिश का संकेत दे रहे हैं. जज ने कहा कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जरूरत है. अदालत ने जांच को मॉनिटर करने का आदेश देते हुए 30 दिनों में स्टेटस रिपोर्ट मांगी है.

एक मीडिया रिपोर्टर ने की शिकायत

कंपनी की लिस्टिंग में धोखाधड़ी के आरोप सामने आए हैं, जिनमें यह दावा किया गया है कि सेबी चीफ और अन्य सेबी के अधिकारियों की मिलीभगत से यह अनियमितता हुई. एक मीडिया रिपोर्टर की ओर से की गई शिकायत में यह आरोप लगाया गया कि सेबी अधिकारियों ने अपनी वैधानिक जिम्मेदारी को निभाने में लापरवाही की है और एक ऐसी कंपनी का लिस्टिंग करने की इजाजत दी, जो मार्केट नियामक के तय किए गए नियमों और मानकों को पूरा नहीं करती थी. इसके कारण बाजार में हेराफेरी और कॉर्पोरेट फ्रॉड को बढ़ावा मिला.

SEBI का मिला साथ

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने बयान जारी कर कहा कि वह मुंबई की स्पेशल एंटी करप्शन कोर्ट के उस आदेश को चुनौती देगा, जिसमें पूर्व चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और अन्य अधिकारियों के खिलाफ कथित शेयर बाजार घोटाले और नियामकीय अनियमितताओं के आरोप में FIR दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. SEBI ने इस आदेश को निराधार और शिकायतकर्ता को 'फिजूल और आदतन याचिकाकर्ता' करार देते हुए कहा कि नियामक इस आदेश के खिलाफ कानूनी कदम उठाएगा.

आदेश के खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाएंगे- SEBI

SEBI ने अपने बयान में कहा कि शिकायतकर्ता पहले भी अदालतों में इसी तरह की कई याचिकाएं दायर कर चुका है, जिनमें से कई मामलों में उसे अदालत ने जुर्माने के साथ खारिज किया है. SEBI इस आदेश के खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाएगा और हर मामले में नियामकीय अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

7 minutes ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

17 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

21 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

23 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

7 minutes ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

21 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

20 minutes ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

15 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

17 hours ago