✕

होम / बिजनेस / एकनाथ शिंदे पर तंज कसने वाले कुणाल कामरा पर दर्ज FIR, जानें विवादों में रहने वाले इस कॉमेडियन की नेटवर्थ

एकनाथ शिंदे पर तंज कसने वाले कुणाल कामरा पर दर्ज FIR, जानें विवादों में रहने वाले इस कॉमेडियन की नेटवर्थ

कॉमेडियन कुणाल कामरा अक्सर अपने बयानों और शो के जरिए विवादों में रहते हैं, लेकिन उनके स्टैंडअप शो और सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उनकी नेटवर्थ करोड़ों में है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं. इस बार उनका विवाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी के कारण बढ़ा है. कामरा ने अपने शो में शिंदे पर तंज कसा, जिसके बाद शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने उनके दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इसके अलावा, जिस होटल में कामरा ने यह टिप्पणी की थी, वहां तोड़फोड़ की गई. इस पूरे मामले में कामरा के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है. तो आइए आज हम विवादों में रहने वाले कॉमेडियन कुणाल कामरा की संपत्ति और उनके पुराने विवादों के बारे में जानते हैं?  

ये है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई के खार इलाके में होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की. यहां कामरा ने एक शो में कथित तौर पर एकनाथ शिंदे को 'गद्दार' कहकर मजाक उड़ाया, हैबिटेट में कामरा का शो आयोजित किया गया था। यह वही जगह है जहां विवादास्पद 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो फिल्माया गया था. कुणाल कामरा ने अपने शो के दौरान फिल्म 'दिल तो पागल है' के एक मोडिफाइड गाना के सहारे डिप्टी सीएम शिंदे का मजाक उड़ाया। कामरा ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो क्लिप भी साझा की. दरअसल, कामरा का इशारा 2022 में एकनाथ शिंदे द्वारा की गई बगावत पर था.

कुणाल कामरा का करियर और प्रसिद्धि  
कुणाल कामरा एक प्रसिद्ध स्टैंडअप कॉमेडियन हैं, जिन्होंने 2017 में यूट्यूब पर अपने करियर की शुरुआत की थी. उसी साल उन्होंने अपना शो 'शटअप या कुणाल' शुरू किया, जो बहुत ही लोकप्रिय हुआ. इस शो के माध्यम से उन्होंने कई प्रमुख हस्तियों का इंटरव्यू किया, जिनमें अरविंद केजरीवाल, रवीश कुमार, असदुद्दीन ओवैसी, कन्हैया कुमार, उमर खालिद, शेहला रशीद, जिग्नेश मेवाणी जैसे लोग शामिल थे. 

विवादों में कुणाल कामरा 
कुणाल कामरा पहले भी कई विवादों का हिस्सा रहे हैं. हाल ही में, उनकी ओला के संस्थापक भाविश अग्रवाल के साथ तीखी बहस हुई थी, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हुई. इससे पहले, 2020 में एक फ्लाइट यात्रा के दौरान उन्होंने पत्रकार अर्नब गोस्वामी पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद विभिन्न एयरलाइंस ने कामरा पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया था. 

कुणाल कामरा की सोशल मीडिया फॉलोइंग  
कुणाल कामरा की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है. उनके यूट्यूब चैनल पर 2.31 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या एक मिलियन से अधिक है. इसके अलावा, एक्स पर उनके 2.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. हालांकि, वह केवल 12 लोगों को फॉलो करते हैं, जिनमें कन्हैया कुमार और वरुण ग्रोवर जैसे लोग शामिल हैं.

कुणाल कामरा की नेटवर्थ  
कुणाल कामरा की कमाई उनके यूट्यूब चैनल, सोशल मीडिया और लाइव शो से आती है. वह एक शो के लिए 12 से 15 लाख रुपये तक लेते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी नेटवर्थ करीब 116 हजार डॉलर (लगभग 1 करोड़ रुपये) से लेकर 696 हजार डॉलर (लगभग 6 करोड़ रुपये) तक हो सकती है.

शिवसेना की प्रतिक्रिया
एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी के बाद, शिवसेना (शिंदे गुट) के नेताओं ने कामरा को खुली धमकी दी है. इस पर कामरा ने संविधान की प्रति के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, "आगे बढ़ने का सिर्फ एक यही तरीका है." इस घटना के बाद मुंबई के MIDC पुलिस स्टेशन में कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. कुणाल कामरा द्वारा शिंदे पर की गई टिप्पणी को लेकर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की. यह वही स्थान है, जहां कामरा का शो हुआ था. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

7 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

11 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

13 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

14 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

11 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

5 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

7 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

7 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

7 hours ago