✕

होम / बिजनेस / वित्त मंत्री ने बैंकों को दिया निर्देश, कहा- कोर बैंकिंग पर दें ध्यान, डिपॉजिट बढ़ाने के लिए करें प्रोत्साहित

वित्त मंत्री ने बैंकों को दिया निर्देश, कहा- कोर बैंकिंग पर दें ध्यान, डिपॉजिट बढ़ाने के लिए करें प्रोत्साहित

भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यालय में हुई बैठक में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और बैंक के निदेशक मंडल के के अन्य सदस्य मौजूद थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वह कोर बैंकिंग पर ध्यान दें. साथ ही बैंकों में डिपॉजिट बढ़ाने के लिए ग्राहकों को प्रोत्साहित करें. वित्त मंत्री ने कहा कि डिपॉजिट और कर्ज गाड़ी के दो पहिये हैं. डिपॉजिट में कमी आ रही है इसलिए बैंकों को इस ओर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा. इस मौके पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी बैंक डिपॉजिट पर आकर्षक ब्याज दरें देकर इसमें इजाफा कर सकते हैं.

अच्छी डिपॉजिट स्कीम पर पैसा लाएंगे लोग

RBI सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 609वीं बैठक के बाद वित्त मंत्री ने कहा कि बैंकों को कर्ज सिर्फ जरूरतमंदों को देना चाहिए. बैंक अगर अच्छी डिपॉजिट स्कीम लाएंगे तो लोग उनमें अपना पैसा डालेंगे. बैंक अपनी ब्याज दरें तय करने के लिए स्वतंत्र हैं. बैंक अपने कारोबार के हिसाब से उनमें कभी भी बदलाव कर सकते हैं. आरबीआई गवर्नर ने बैंकिंग सेक्टर में डिपॉजिट और कर्ज के आंकड़ों में आ रहे बदलाव को लेकर चिंता जताई थी. डिपॉजिट में कमी आने से चिंताएं बढ़ रही हैं. इस पोस्ट बजट मीटिंग में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद थे.

अनक्लेम्ड डिपॉजिट के लिए नॉमिनी बढ़ाने की व्यवस्था भी हुई 

निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमने बैंक अकाउंट और लाकर में पड़े अनक्लेम्ड डिपॉजिट के लिए नॉमिनी बढ़ाने की व्यवस्था भी की है. उन्होंने कहा कि शेयर मार्केट में रिटेल इनवेस्टर्स अब ज्यादा उतर रहे हैं. इसके चलते बैंकों में डिपॉजिट कम हुआ है. अगर बैंक भी आकर्षक स्कीम लेकर आएंगे तो निश्चित ही डिपॉजिट में इजाफा होगा. उन्होंने कहा कि पब्लिक सेक्टर बैंकों में विदेशी निवेश बढ़ाने के किसी प्रस्ताव पर फिलहाल विचार नहीं किया जा रहा है.

करीब 78,000 करोड़ रुपये का है अनक्लेम्ड डिपॉजिट

शक्तिकांत दास ने कहा कि नॉमिनी बढ़ाने का मसला लंबे समय से लंबित था. अब 4 नॉमिनी की व्यवस्था करके सरकार ने बैंकों का काम आसान बना दिया है. इसकी मदद से बैंकों में पड़ा अनक्लेम्ड डिपॉजिट भी निपटाया जा सकेगा. बैंकिंग कानून संशोधन बिल 2024 में केंद्र सरकार ने बैंक अकाउंट और लॉकर में 4 नॉमिनी के नाम जोड़ने की व्यवस्था की है. इस फैसले से बैंकों में पड़ा करीब 78,000 करोड़ रुपये का अनक्लेम्ड डिपॉजिट लोगों को वापस किया जा सकेगा. इसके साथ ही अब लॉकर को एक्सेस करने के लिए 4 लोगों को नॉमिनेट किया जा सकेगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

2 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

2 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

3 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

2 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

2 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

3 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

7 hours ago