होम / बिजनेस / FICCI, GRMI ने रिस्क मैनेजमेंट 'मॉडल रिस्क कोड' पर प्लेबुक जारी की, जानिए किसे होगा फायदा?

FICCI, GRMI ने रिस्क मैनेजमेंट 'मॉडल रिस्क कोड' पर प्लेबुक जारी की, जानिए किसे होगा फायदा?

रिस्क मैनेजमेंट को लेकर कई Myth हैं, जिसका सच इस प्लेबुक में बताया गया है. साथ ही समाधान भी बताया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स - FICCI और ग्लोबल रिस्क मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ने नई दिल्ली स्थित FICCI फेडरेशन हाउस में 'मॉडल रिस्क कोड' (MRC) प्ले बुक जारी करने की घोषणा की. मॉडल रिस्क कोड का मतलब कॉरपोरेट्स के लिए 'तेज, बोल्डर, रिस्क-इंटेलिजेंट डिसीजन को सक्षम' बनाना है. MRC एक प्रैक्टिकल प्लेबुक है, जिसमें रिस्क मैनेजमेंट से संबंधित बेस्ट प्रैक्टिसेज और गाइडलाइंस बताए गए हैं. इसका मूल उद्देश्य कॉर्पोरेट्स को सशक्त टूल प्रदान करना है, जिससे रिस्क मैनेजमेंट प्रैक्टिसेज को मजबूत बनाया जा सके.

इस प्लेबुक का लेखक कौन है?
'मॉडल रिस्क कोड' को GRMI के फाउंडर और CEO सुभाषीश नाथ ने लिखा है. उन्होंने इस प्लेबुक को सेबी के पूर्व अध्यक्ष एम. दामोदरन के नेतृत्व वाली एक 18 सदस्यीय रिस्क टास्कफोर्स के मार्गदर्शन में लिखा है. 'मॉडल रिस्क कोड' प्लेबुक को जारी करने के लिए FICCI और GRMI ने एक-दूसरे के साथ पार्टनरशिप की है.

लेखक ने इस प्लेबुक के बारे में क्या कहा
सुभाषीश नाथ ने इस मौके पर बताया, "MRC का इरादा 6 Myths को दूर करना है, जिसमें पहला Myth यह है कि इंटरनल ऑडिट (IA) रिस्क मैनेजमेंट के कार्य की भूमिका निभाने के लिए खुद को एक्सटेंड नहीं कर सकता है, क्योंकि IA डिफेंस की तीसरी लाइन है, जबकि रिस्क मैनेजमेंट को बिजनेस द्वारा ही मैनेज करने वाली डिफेंस की पहली और दूसरी पंक्ति की जरूरत होती है."

बेस्ट प्रैक्टिसेज और गाइडलाइंस
उन्होंने बताया कि इस प्लेबुक में रिस्क मैनेजमेंट को लेकर बेस्ट प्रैक्टिसेज और गाइडलाइंस के बारे में बताया गया है. इसमें इसके 2 प्रमुख पहलू भी हैं: 1. जोखिम प्रबंधन के प्रमुख सिद्धांत और 2. जोखिम प्रबंधन का इम्प्लीमेंटेशन. इसमें यह भी कवर किया गया है कि MSME और नए जमाने की कंपनियों के लिए रिस्क मैनेजमेंट कैसे सूक्ष्म है, जिसमें इंटरनेट आधारित कंपनियां और स्टार्ट-अप भी शामिल हैं.

टारगेट ऑडियंस में कौन-कौन शामिल
टारगेट ऑडियंस में वे सभी शामिल हैं जो अपने संगठन के लिए रिस्क मैनेजमेंट में लगे हुए हैं, जिनमें बोर्ड के सदस्य, रिस्क मैनेजमेंट कमिटी, CEO, CXO, बिजनेस यूनिट/ऑपरेटिंग हेड, CRO, बिजनेस मैनेजर और सभी स्टेकहोल्डर्स शामिल हैं जो किसी ऑर्गेनाइजेशन के बिजनेस में डायरेक्ट जुड़े हुए हैं. ये प्लेबुक उनलोगों के लिए भी है, जो संगठन के व्यवसाय संचालन या संगठन के व्यवसाय में रुचि रखते हैं या इसे प्रभावित कर सकते हैं. इसमें कर्मचारी, विक्रेता, ग्राहक, कर्जदाता, सरकार, नियामक, शेयरधारक, वित्तीय संस्थान, समुदाय, रेटिंग एजेंसियां ​​और उद्योग संघ सभी शामिल हैं.

FICCI के पूर्व अध्यक्ष ने क्या कहा?
FICCI के पूर्व अध्यक्ष, सिद्धार्थ बिड़ला ने कहा, "मैं अक्सर मानता था कि जोखिम का मूल्यांकन और समाधान बोर्ड के लिए एक महत्वपूर्ण ध्यान देने वाला क्षेत्र है." उन्होंने कहा, "मॉडल रिस्क कोड गैर-सूचीबद्ध और निजी सीमित संस्थाओं और अन्य निकायों सहित सभी आकार की संस्थाओं को गाइड करता है."

अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: 
https://indiariskcode.grm.institute/


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

14 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

15 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

18 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

18 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

19 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

14 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

15 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

18 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

14 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

17 hours ago