होम / बिजनेस / फेसबुक में पहली बार होने जा रहा है ये काम, कर्मचारियों में दहशत

फेसबुक में पहली बार होने जा रहा है ये काम, कर्मचारियों में दहशत

एक रिपोर्ट बताती है कि फेसबुक (अब मेटा प्लेटफॉर्म्स) को यूजर्स का नुकसान उठाना पड़ रहा है. उसके यूजर्स दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शिफ्ट हो रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनियाभर की कंपनियां कॉस्ट कटिंग के नाम पर अपने कर्मचारियों को निकाल रही हैं. अब छंटनी की आंच फेसबुक के कर्मचारियों तक भी पहुंच गई है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सोशल मीडिया जाइंट फेसबुक में पहली बार छंटनी होने जा रही है. दरअसल, कंपनी के यूजर्स की ग्रोथ धीमी पड़ी है और उसका रिवेन्यु प्रभावित हुआ है. इसलिए फेसबुक कुछ कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है.

इनकी नियुक्ति पर रोक 
इस साल फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स (Meta Platforms) के शेयरों में करीब 59% की गिरावट आई है. कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) इससे परेशान हैं और अब कुछ कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जैसा कदम उठाने जा रहे हैं. कंपनी ने मई में ही इंजीनियरों और डेटा साइंटिस्ट्स की हायरिंग पर रोक लगा दी थी. इसके बाद जुलाई में जकरबर्ग की तरफ से कर्मचारियों को कहा गया था कि उनके लिए अगले 18 से 24 महीने चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं.  

बजट में होगी कटौती
मार्क जुकरबर्ग का अब कहना है कि 18 साल पुरानी कंपनी नई भर्तियां नहीं करेगी और सभी टीमों के बजट में कटौती करेगी. इसके साथ ही कुछ कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी. बता दें कि फेसबुक में पहली बार छंटनी होने जा रही है. बीते कई वर्षों तक कंपनी ने रिकॉर्ड ग्रोथ दर्ज की और निवेशकों की अच्छा-खासा रिटर्न दिया, लेकिन इस साल कंपनी का तिमाही का प्रदर्शन जुकरबर्ग की उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा.

शिफ्ट हो रहे यूजर्स 
एक रिपोर्ट बताती है कि फेसबुक (अब मेटा प्लेटफॉर्म्स) को यूजर्स का नुकसान उठाना पड़ रहा है. उसके यूजर्स दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शिफ्ट हो रहे हैं. इस कारण कंपनी का रिवेन्यु बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इसके अलावा, शेयर मार्केट में भी कंपनी का प्रदर्शन पहले की तरह नहीं है. इन सब नेगेटिव फेक्टर्स से मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ में कमी आई है. काफी समय तक दुनिया के टॉप तीन अमीरों की लिस्ट में शामिल रहे जुकरबर्ग अब 23वें नंबर पर खिसक गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, जुकरबर्ग की नेटवर्थ 50.9 अरब रह गई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

14 minutes ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

3 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

14 minutes ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

3 hours ago