होम / बिजनेस / Fashion Industry की ऐसी Growth देख आप भी कहेंगे - वाह भाई वाह

Fashion Industry की ऐसी Growth देख आप भी कहेंगे - वाह भाई वाह

इक्रा की रिपोर्ट में बताया गया है कि फैशन रिटेलर्स ने FY2022 में अपनी स्टोर विस्तार योजनाओं को फिर से आकार देना शुरू किया, जो FY2023 में भी जारी रही.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फैशन इंडस्ट्री के 'अच्छे दिन' चल रहे हैं. पिछले कुछ वक्त में इससे जुड़ी कंपनियों की बैलेंसशीट मजबूत हुई है. रेटिंग एजेंसी इक्रा की रिपोर्ट में बताया गया है कि चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में फैशन रिटेलिंग कंपनियों की आय लगभग 55% बढ़ गई. इसमें अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान फेस्टिवल सीजन के मौके पर हुई जबरदस्त बिक्री का काफी योगदान रहा.  

ब्रैंडेड कपड़ों पर ज्यादा खर्च
रिपोर्ट के अनुसार, पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में फैशन रिटेलर्स की बिक्री 45% बढ़ने का अनुमान है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि महामारी के बाद आर्थिक गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है. लोगों ने ब्रैंडेड कपड़ों पर ज्यादा खर्च किया है. इसकी वजह से अप्रैल-दिसंबर 2022 के बीच फैशन रिटेल सेक्टर से जुड़ी कंपनियों की आय लगभग 55% बढ़ गई है, जो कोविड-पूर्व यानी वित्त वर्ष 2019-20 के शुरुआती 9 माह में हुई आय से 35% ज्यादा है. 

विस्तार योजनाओं पर काम
इक्रा की रिपोर्ट में बताया गया है कि फैशन रिटेलर्स ने FY2022 में अपनी स्टोर विस्तार योजनाओं को फिर से आकार देना शुरू किया, जो FY2023 में भी जारी रही. कंपनियों ने इस वित्त वर्ष पूंजी खर्च 55% बढ़ाकर 1,400 करोड़ रुपए कर दिया. बीते नौ महीनों में बड़े शहरों में प्रीमियम ब्रैंड्स की बिक्री बढ़ी, लेकिन वैल्यू-फैशन सेगमेंट में कपड़ों की बिक्री में ज्यादा इजाफा दर्ज नहीं किया गया. 

इन खर्चों में आई तेजी
ICRA की वाइस प्रेसिडेंट व सेक्टर हेड (कॉरपोरेट रेटिंग्स) साक्षी सुनेजा ने कहा कि फैशन रिटेलर्स कच्चे माल की बढ़ी लागत का बोझ ग्राहकों से वसूल रहे हैं. अप्रैल-दिसंबर 2022 में इनका ग्रॉस मार्जिन 2021-22 के समान ही रहा. कंपनियों के लिए किराए, एम्पलॉयी कॉस्ट और विज्ञापन खर्च बढ़ा है. इसके चलते आय तेजी से बढ़ने के बावजूद फैशन रिटेलर्स का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 2022-23 में 7-7.3% रहने की संभावना है, जो कोविड-पूर्व से कम है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

5 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

5 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

6 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

8 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

4 hours ago