✕

होम / बिजनेस / टूटते बाजार ने IPO पर लगाया ब्रेक! इस हफ्ते सिर्फ 3 इश्यू होंगे लॉन्च, एक की होगी लिस्टिंग

टूटते बाजार ने IPO पर लगाया ब्रेक! इस हफ्ते सिर्फ 3 इश्यू होंगे लॉन्च, एक की होगी लिस्टिंग

मेन बोर्ड से तीन हफ्ते से कोई नया आईपीओ नहीं आया है. मेन बोर्ड से अगले हफ्ते भी कोई नया आईपीओ नहीं आएगा. एसएमई सेगमेंट से 3 आईपीओ की एंट्री होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर मार्केट में गिरावट का असर आईपीओ पर भी दिखाई दे रहा है. पिछले तीन हफ्ते से मेन बोर्ड से कोई भी नया आईपीओ मार्केट में नहीं आया है. इस हफ्ते भी मेन बोर्ड में आईपीओ का निल बटे सन्नाटा है. यानी मेन बोर्ड से कोई भी नया आईपीओ नहीं आएगा. हालांकि एसएमई सेगमेंट से कुछ आईपीओ आते रहे हैं, लेकिन इनकी संख्या भी काफी कम रही है. अगले हफ्ते सिर्फ 3 नए आईपीओ की एंट्री होगी. ये तीनों आईपीओ एसएमई सेगमेंट से हैं. इसके अलावा सिर्फ एक आईपीओ की लिस्टिंग होगी, वह भी एसएमई सेगमेंट से.

इन आईपीओ की होगी एंट्री

PDP Shipping IPO: 12.65 करोड़ रुपये का यह इश्यू 10 मार्च को खुलेगा और 12 मार्च को बंद होगा. इसमें 135 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पैसे लगाए जा सकेंगे. लॉट साइज 1000 है, कंपनी के शेयर BSE SME पर 18 मार्च को लिस्ट होंगे। IPO में 9.37 लाख नए शेयर जारी होने वाले हैं.

Super Iron Foundry IPO: इस इश्यू का साइज 68.05 करोड़ रुपये है. ओपनिंग 11 मार्च को होगी और इश्यू 13 मार्च को बंद होगा. इसके बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 19 मार्च को हो सकती है. IPO में बोली लगाने के लिए 108 रुपये प्रति शेयर का भाव फिक्स किया गया है. लॉट साइज 1200 है। IPO में 63.01 लाख नए शेयर जारी होंगे.

Paradeep Parivahan IPO: 44.86 करोड़ रुपये साइज का यह इश्यू 17 मार्च को ओपन होगा। इसमें 93-98 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में बोली लगा सकते हैं, लॉट साइज 1200 है. IPO 19 मार्च को बंद होगा. इसके बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 24 मार्च को हो सकती है. इस इश्यू में 45.78 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे

इस कंपनी की होगी लिस्टिंग

नए सप्ताह में लिस्ट होने वाली एक कंपनी NAPS Global India है. इसके शेयर BSE SME पर 11 मार्च 2025 को लिस्ट हो सकते हैं. 11.88 करोड़ रुपये का इश्यू 4 मार्च को खुलकर 6 मार्च को बंद हुआ था. इसे कुल 1.19 गुना सब्सक्रिप्शन मिला.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

12 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

16 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

18 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

18 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

15 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

10 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

11 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

12 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

12 hours ago