होम / बिजनेस / जुकरबर्ग के हाथों से रेत की तरह फिसल रही दौलत, अरबपतियों की लिस्ट में अब इस नंबर पर पहुंचे

जुकरबर्ग के हाथों से रेत की तरह फिसल रही दौलत, अरबपतियों की लिस्ट में अब इस नंबर पर पहुंचे

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के ताजा आंकड़े बताते हैं कि फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति 37.7 बिलियन डॉलर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Meta) और उसके फाउंडर मार्क जुकरबर्ग के लिए कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. फेसबुक की परफॉरमेंस जहां पहले की तुलना में खराब हो रही है. वहीं, जुकरबर्ग की दौलत में भी लगातार गिरावट आई है. दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में वह पीछे खिसकते जा रहे हैं. हाल ही में वह ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 23वें पायदान पर थे, लेकिन अब इससे भी पीछे चले गए हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वह फेसबुक को लेकर कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं.  

23वें नंबर से 28वें स्थान पर
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ में लगातार गिरावट आई है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के ताजा आंकड़े बताते हैं कि फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति 37.7 बिलियन डॉलर है. सिर्फ एक दिन में ही उन्होंने 2.7 बिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान उठाया है. हाल ही में वह दुनिया के 23वें सबसे अमीर व्यक्ति थे, जबकि अब 28वें नंबर पर पहुंच गए हैं. इससे पता चलता है कि जुकरबर्ग अरबपतियों की लिस्ट में लगातार फिसल रहे हैं. 

कभी थे तीसरे सबसे अमीर
अगस्त 2020 में मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति 102 बिलियन डॉलर थी और वह दुनिया के तीसरे सबसे अमीर अरबपति थे. अब इस पोजीशन पर अमेज़न की संस्थापक जेफ़ बेजोस का कब्ज़ा है. उनकी नेटवर्थ 134 बिलियन डॉलर है. हालांकि, उन्हें भी नुकसान उठाना पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद वह टॉप 5 पोजीशन में बरकरार हैं. दूसरे नंबर पर Bernard Arnault हैं, जिनकी कुल संपत्ति 142 बिलियन डॉलर है. पहले नंबर पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क बरकरार हैं, उनकी नेटवर्थ 212 बिलियन डॉलर है.

गौतम अडानी ग्रीन जोन में
अरबपतियों की इस लिस्ट में भारत के गौतम अडानी 4नंबर पर हैं. उनकी नेटवर्थ 125 बिलियन डॉलर है. खासबात यह है कि टॉप 10 में अडानी ही एकमात्र ऐसे कारोबारी हैं, जिनकी नेटवर्थ ग्रीन ज़ोन में है यानी उन्होंने कमाया है, गंवाया नहीं. लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स 109 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ 5वें स्थान पर हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 84 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ 9वें नंबर पर आ गए हैं. 

मेटा के स्टॉक भी प्रभावित
मार्क जुकरबर्ग के लिए परेशानी वाली बात ये है कि खराब तिमाही नतीजों के बाद फेसबुक की मूल कंपनी मेटा के स्टॉक बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. गुरुवार सुबह के शुरुआती कारोबार में मेटा स्टॉक में 25% तक की गिरावट दर्ज की गई थी. बिकवाली की वजह से स्टॉक का भाव $100 के नीचे आ गया था, जो साल 2016 के बाद से सबसे कम है. एक रिपोर्ट के अनुसार, मेटा ने 27.7 अरब डॉलर के तिमाही राजस्व की जानकारी दी है. इसमें साल दर साल 4% से अधिक की गिरावट आई है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

13 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago