होम / बिजनेस / इस इंडस्‍ट्री के एक्‍सपोर्ट में हुआ 3.5 गुना इजाफा, पीएम मोदी बोले आंकड़े उत्‍साहजनक

इस इंडस्‍ट्री के एक्‍सपोर्ट में हुआ 3.5 गुना इजाफा, पीएम मोदी बोले आंकड़े उत्‍साहजनक

कॉमर्स मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भारत का म्‍यूजिकल इक्विपमेंट का एक्‍सपोर्ट 2013 के मुकाबले इस साल अप्रैल सितंबर में 3.5 गुना तक बढ़ गया है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत के टोटल एक्‍सपोर्ट में इजाफे के साथ-साथ म्‍यूजिक इक्‍विपमेंट के एक्‍सपोर्ट के आंकड़े चौंकाने वाले आए हैं. इस इंडस्‍ट्री के 2013 के मुकाबले एक्‍सपोर्ट साढ़े तीन गुना तक बढ़ोतरी हुई है। कॉमर्स मंत्री पीयूष गोयल ने एक टवीट कर बताया है कि म्‍यूजिकल इक्‍विपमेंट के एक्‍सपोर्ट का आंकड़ा तीन गुना तक बढ गया है, जिसके बाद पीएम मोदी ने भी इसकी तारीफ की है. आंकड़े बता रहे हैं कि 2014 में जहां ये इंडस्‍ट्री सिर्फ 49 करोड़ का एक्‍सपोर्ट कर रही थी जबकि अब ये इंडस्‍ट्री 172 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है। जो बताता है कि पिछले आठ सालों में इस इंडस्‍ट्री की ग्रोथ में बड़ी बढ़ोतरी की है.

कॉमर्स मंत्री ने किया ट्वीट

कॉमर्स मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भारत का म्‍यूजिकल इक्विपमेंट का एक्‍सपोर्ट 2013 के मुकाबले इस साल अप्रैल सितंबर में साढे तीन गुना तक बढ़ गया है. उन्‍होंने एक पोस्‍टर भी शेयर किया जो बताताहै कि 2013-14 में भारत का म्‍यूजिकल इक्विपमेंट का निर्यात सिर्फ 49 करोड़ रुपये का था, जबकि इस साल वो साढ़े तीन गुना बढ़कर 172 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ये आंकड़े सिर्फ अप्रैल से सितंबर तक के हैं. इसके बाद आने वाले महीनों में ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है.

 

पीएम मोदी ने भी की सराहना

कॉमर्स मंत्रालय के इस आंकड़ों को लेकर पीयूष गोयल के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा ये उत्‍साहजनक है. भारतीय संगीत इंडस्‍ट्री तेजी से ग्रो कर रही है. इस क्षेत्र में और भी ग्रोथ की बड़ी संभावना है.

क्‍या रहे थे सितंबर में एक्‍सपोर्ट के आंकड़े

कॉमर्स मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में 10.24% की एक्सपोर्ट में वृद्धि दर्ज की है,व्यापारिक आंकड़ों के अनुसार भारत ने 2021में55.42 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट किया था जो कि अब 61.10%तक पहुंच गया है इसी तरह निर्यात के आंकड़ों में भी10.17%इजाफा हुआ है 2021 में 68.87% बिलियन डॉलर का निर्यात किया था जबकि इस साल हमने 76.26 बिलियन डॉलर का निर्यात अब तक कर लिया है.

व्यापारिक घाटे में भी हुआ था इजाफा

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में अप्रैल से लेकर सितंबर तक निर्यात में 16.96 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है इसी के साथ निर्यात का कुल आंकड़ा231.88 बिलियन डॉलर रहा,जबकि आयात 38.55% की बढ़ोतरी के साथ 380 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. इस दौरान व्यापारिक घाटा भी 76 बिलियन डॉलर के मुकाबले बढ़कर 148.46 बिलियन डॉलर रहा. सितंबर में जिन क्षेत्रों में निर्यात में कमी आई उनमें इंजीनियरिंग, रेडीमेड,टैक्सटाइल,प्लास्टिक,कॉरपेट मेटीरियल जैसे सेक्टर शामिल है. इंजीनियरिंग गुड्स के निर्यात में 10.85 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह 8.4 बिलियन डॉलर रहा है.

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

13 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago