✕

होम / बिजनेस / वाकई डराने वाले हैं अमेरिका से आए ये आंकड़े, छिन सकती है बाजारों की रौनक!

वाकई डराने वाले हैं अमेरिका से आए ये आंकड़े, छिन सकती है बाजारों की रौनक!

अमेरिका की आर्थिक सेहत इन दिनों नाजुक दौर से गुजर रही है. इस साल अब तक वहां कई कंपनियों का दिवाला निकल गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी और मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश है. ऐसे में वहां आने वाला हर उतार-चढ़ाव पूरी दुनिया को प्रभावित करता है. 2008 में जब अमेरिका भयंकर मंदी की चपेट में आया था, तो पूरी दुनिया इसकी गिरफ्त में आ गई थी. भारत के बाजारों में भी मातम पसर गया था. पिछले कुछ समय से अमेरिका के आर्थिक हालात अच्छे नहीं चल रहे हैं. आशंका जताई जा रही है कि वहां फिर से मंदी आ सकती है. 

टिके रहना मुश्किल
यूएस में बीते कुछ समय में ब्याज दरों में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है. इसकी वजह से अमेरिकी कंपनियों के लिए कारोबार में टिके रहना मुश्किल हो गया है. उनकी आर्थिक सेहत बुरी तरह से डगमगा गई है. आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि अमेरिका में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल के पहले आठ महीनों में USA की 452 बड़ी कंपनियों का दिवाला निकल चुका है.

4 साल में दूसरा मौका
पिछले 4 सालों में यह दूसरा मौका है, जब इतनी बड़ी संख्या में कंपनियां बर्बाद हुई हैं. वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के समय लॉकडाउन ने आर्थिक गतिविधियों को ठप्प कर दिया था. तब साल के पहले 8 महीनों में 466 कंपनियां दिवालिया हुई थीं. 2024 में अकेले अगस्त में ही 63 कंपनियां और जुलाई में 49 कंपनियों का दिवाला निकल चुका है. ये आंकड़े केवल अमेरिका ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए डराने वाले हैं.

बढ़ रही बेरोज़गारी
अमेरिका में बेरोजगारी बढ़ रही है और उपभोक्ता खर्च में कमी आई है. 2022 में अमेरिका की 372 कंपनियां दिवालिया हुई थीं. अगले साल यह संख्या बढ़कर 634 पहुंच गई और इस साल अगस्त तक 452 बड़ी कंपनियों का दिवाला निकल चुका है. यह साल खत्म होने में अभी भी समय है और पूरे साल के आंकड़े इससे ज्यादा भी हो सकते हैं. जानकारों का मानना है कि अगर अमेरिका में इसी रफ्तार से कंपनियां दिवालिया होती रहीं, तो उसकी अर्थव्यवस्था बेहद खराब स्थिति में पहुंच जाएगी और पूरी दुनिया पर इसका असर पड़ेगा.    

टैग्स
सम्बंधित खबरें

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

1 hour ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

1 hour ago

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

1 hour ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

16 hours ago

बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

1 hour ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

1 hour ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

1 hour ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

19 hours ago