✕

होम / बिजनेस / गिरावट के दौर में भी कुछ शेयर मजबूत, जानें किन स्टॉक्स में है आज निवेश का मौका

गिरावट के दौर में भी कुछ शेयर मजबूत, जानें किन स्टॉक्स में है आज निवेश का मौका

गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई, जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही नीचे बंद हुए. हालांकि, कुछ चुनिंदा शेयरों में तेजी के संकेत दिखे हैं, जो निवेशकों के लिए मुनाफे का मौका दे सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 148.14 अंक यानी 0.62% गिरकर 83,311.01 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 83,237.65 अंक तक नीचे चला गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 87.95 अंक यानी 0.34% की गिरावट के साथ 25,509.70 अंक पर बंद हुआ. विश्लेषकों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की पूंजी निकासी और एशियाई बाजारों में कमजोर संकेतों की वजह से घरेलू बाजार पर दबाव देखा गया. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में Power Grid, BEL, Bajaj Finance, ICICI Bank और NTPC को नुकसान हुआ. वहीं, Asian Paints, Reliance Industries, Mahindra & Mahindra और UltraTech Cement जैसे शेयरों में बढ़त देखी गई. तो आइए जानते हैं आज बाजार की चाल कैसी रहने वाली है?

इन शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी

बाजार विशेषज्ञों के अनपसार कुछ शेयरों में तेजी के संकेत दिख रहे हैं. इनमें Redington, International Gemmological Institute, CCL Products, Bajaj Holdings, Astral Tech, Gujarat Pipavav Port और Asian Paints प्रमुख हैं. इनमें से कई स्टॉक्स ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है, जो इन शेयरों में मजबूत खरीदारी और बुलिश ट्रेंड का संकेत देता है.

इन स्टॉक्स में दिख रहे मंदी के संकेत

तकनीकी संकेतक MACD ने कुछ शेयरों में मंदी का रुझान दिखाया है. इनमें Netweb Technologies, Delhivery, BEML, Aditya Birla Retail, Blue Star, Grasim Industries और Indian Hotels शामिल हैं. विश्लेषकों का मानना है कि इन स्टॉक्स में आने वाले सत्रों में गिरावट की संभावना है. शेयर बाजार में भले ही गुरुवार को गिरावट आई हो, लेकिन कुछ चुनिंदा शेयरों में तेजी के संकेत निवेशकों के लिए अवसर लेकर आए हैं. सही विश्लेषण और सावधानी के साथ निवेश करने पर मुनाफे की संभावना बनी हुई है.

इन पर भी रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज शेयर बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिल सकती है, Bharti Airtel में ₹10,300 करोड़ की बड़ी ब्लॉक डील सुर्खियों में रहेगी, जिसमें Singtel की यूनिट Pastel Ltd अपनी 0.8% हिस्सेदारी बेच रही है. इसके अलावा, कई कंपनियों के तिमाही नतीजे निवेशकों का ध्यान खींचेंगे. फार्मा कंपनी Lupin Ltd का मुनाफा 73% बढ़कर ₹1,478 करोड़ पहुंचा, जबकि Cummins India का मुनाफा 41% उछलकर ₹637 करोड़ रहा. Birlasoft का मुनाफा 9.1% बढ़ा, वहीं Mankind Pharma की आय में बढ़त के बावजूद मुनाफा 21.7% घटा. सरकारी कंपनी NHPC का मुनाफा 13.4% बढ़कर ₹1,021 करोड़ पहुंचा. GMM Pfaudler, Kirloskar Ferrous, Indigo Paints और JM Financial ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि Crompton Greaves, Bombay Dyeing और HCC के नतीजे कमजोर रहे. आईटी, फार्मा, इंडस्ट्रियल और पावर सेक्टर के इन नतीजों से शुक्रवार को बाजार की दिशा तय होगी.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

2 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

5 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

5 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

7 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

10 hours ago

बड़ी खबरें