✕

होम / बिजनेस / Enviro Infra IPO ने कराई शेयरधारकों की बंपर कमाई, इतने फीसदी प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

Enviro Infra IPO ने कराई शेयरधारकों की बंपर कमाई, इतने फीसदी प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

148 रुपये के इश्यू प्राइस वाला स्टॉक एनएसई पर 48.65 फीसदी के उछाल के साथ 220 रुपये पर लिस्ट हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Enviro Infra Engineers लिमिटेड के आईपीओ की स्टॉक एक्सचेंज पर शानदार लिस्टिंग हुई है. 148 रुपये के इश्यू प्राइस वाला स्टॉक एनएसई पर 48.65 फीसदी के लिस्टिंग गेन के साथ 220 रुपये पर लिस्ट हुआ है. जबकि बीएसई पर 47.30 फीसदी के उछाल के साथ एनवायरो इंफ्रा का शेयर 218 रुपये पर लिस्ट हुआ है. यानि निवेशकों को 70 से 72 रुपये प्रति शेयर का बंपर फायदा हुआ है. एनएसई पर स्टॉक 233.70 रुपये के हाई को छूने के बाद 218 रुपये पर अब कारोबार कर रहा है. कंपनी का मार्केट कैप 3889 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है.  

कंपनी ने जुटाये 650 करोड़ रुपये 

एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड का आईपीओ 22 नवंबर को खुलकर 27 नवंबर 2024 को बंद हुआ है. कंपनी ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए 140 से 148 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड फिक्स किया है और आईपीओ के जरिए कंपनी ने 650.43 करोड़ रुपये जुटाये गए हैं. कंपनी के एम्पलॉय को आईपीओ में 13 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट दिया गया है. इसमें फ्रेश इश्यू के जरिए 572.46 करोड़ रुपये और ऑफर फॉर सेल के जरिए 77.97 करोड़ रुपये जुटाये हैं. 

निवेशकों से मिला जोरदार रेस्पॉस 

एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स के आईपीओ को निवेशकों को जोरदार रेस्पॉंस मिला है. आईपीओ कुल 89.90 गुना सब्सक्राइब होकर क्लोज हुआ है जिसमें संस्थागत निवेशकों के रिजर्व कोटा 157.05 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों का कोटा 153.80 गुना और रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व कोटा 24.48 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ है. 

वित्तीय प्रदर्शन है शानदार 

कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का रेवेन्यू 738 करोड़ रुपये रहा है जो बीते साल से 116 फीसदी ज्यादा है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष में 110.54 करोड़ रुपये रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष से 110 फीसदी ज्यादा है. एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स का गठन 2009 में हुआ था. कंपनी वेस्ट-वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स के डिजाइन, कंस्ट्रक्शन, ऑपरेशन और सरकारी एजेंसियों के वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

2 days ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

2 days ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

2 days ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

2 days ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

2 days ago


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

6 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

4 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

7 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

6 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

6 hours ago