होम / बिजनेस / AI की वजह से एंट्री-लेवल नौकरियों में गिरावट, स्किल डेवलपमेंट ही समाधान: राहुल अत्तुलुरी

AI की वजह से एंट्री-लेवल नौकरियों में गिरावट, स्किल डेवलपमेंट ही समाधान: राहुल अत्तुलुरी

NxtWave के CEO ने Tianjin में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मंच से दी चेतावनी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एजेंटिक एआई (Agentic AI) के बढ़ते प्रभाव के चलते एंट्री-लेवल नौकरियों में भारी गिरावट आ रही है और इससे वैश्विक कार्यबल पर गहरा असर पड़ सकता है. यह चेतावनी भारत की एडटेक कंपनी NxtWave और NIAT के सह-संस्थापक एवं CEO राहुल अत्तुलुरी ने बुधवार को तिआनजिन (Tianjin) में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक में दी.

“हम पहले ही बड़ी संख्या में छंटनी और हायरिंग फ्रीज़ देख रहे हैं. ग्राहक सेवा जैसी एंट्री-लेवल नौकरियां तेजी से खत्म हो रही हैं क्योंकि कंपनियां एआई को अपनाकर अपने संचालन को अनुकूलित कर रही हैं,” अत्तुलुरी ने “Career Pathways: Rewired” सत्र में बोलते हुए कहा. उन्होंने मौजूदा परिवर्तन को ‘J-कर्व पैटर्न’ का हिस्सा बताया, जहां अल्पकालिक व्यवधान के बाद दीर्घकालिक अवसर आते हैं.

राहुल अत्तुलुरी ने कहा कि एजेंटिक एआई के चलते एंट्री-लेवल कार्य तेजी से ऑटोमेट हो रहे हैं जिससे पारंपरिक जॉब ट्रांजिशन मॉडल बदल रहे हैं. “पारंपरिक रोजगार मार्ग अब पुनर्परिभाषित हो रहे हैं. ऐसे में शिक्षा और उद्योग के बीच गहरा सहयोग जरूरी है ताकि छात्रों को प्रासंगिक कौशल मिल सकें,” उन्होंने कहा.

उन्होंने यह भी कहा कि एआई को शिक्षा में भी अपनाया जाना चाहिए. “छात्रों को एआई का उपयोग करके एआई सीखना चाहिए. कंपनियों को स्पष्ट रूप से बताना होगा कि उन्हें किस तरह के स्किल सेट की आवश्यकता है,” उन्होंने कहा. उनका मानना है कि लर्निंग और वर्कफोर्स की आवश्यकताओं के बीच तालमेल बहुत जरूरी है.

भारत की युवा आबादी को लेकर अत्तुलुरी ने कहा कि देश की 60 प्रतिशत युवा जनसंख्या एक बड़ी ताकत है. “अगर हम इस टैलेंट को सही दिशा दें तो यह भारत के लिए वरदान है. लेकिन यदि इसे नजरअंदाज किया गया, तो यह एक बड़ी चुनौती बन सकता है,” उन्होंने कहा.

उन्होंने चेताया कि अगर एआई टूल्स और डिजिटल संसाधनों तक समान रूप से पहुंच नहीं दी गई, तो डिजिटल डिवाइड और गहराएगा. “AI तक शुरुआती शिक्षा स्तर से पहुंच सुनिश्चित करनी होगी. तभी हम समावेशी भविष्य की ओर बढ़ सकते हैं,” उन्होंने कहा.

राहुल अत्तुलुरी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब दुनियाभर की सरकारें और कंपनियां जनरेटिव एआई के प्रभाव के चलते अपने कार्यबल मॉडल को फिर से गढ़ने में जुटी हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, जून में 14% बढ़कर ₹1.95 लाख करोड़ पहुंचा

सरकारी आंकड़ों के अनुसार जून में ग्रॉस GST कलेक्शन बढ़कर 1.95 लाख करोड़ रुपये रहा. रिफंड समायोजित करने के बाद नेट GST कलेक्शन 11.2 प्रतिशत बढ़कर 1.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया.

16 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ को लगा झटका, जून में PMI घटकर 54.2 पर पहुंचा

HSBC इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के अनुसार जून 2026 में PMI घटकर 54.2 पर आ गया, जबकि मई में यह 55 था. यह आंकड़ा शुरुआती अनुमान 54.5 से भी कम रहा.

16 hours ago

Komerz ने खरीदा ब्रिटेन का NOUGHTY, AI के दम पर ग्लोबल ब्यूटी मार्केट में एंट्री

करीब 6.4 मिलियन पाउंड मूल्य के इस अधिग्रहण में नकद और शेयर, दोनों शामिल हैं. यह Komerz द्वारा किए गए अधिग्रहणों की श्रृंखला का हिस्सा है, जिनका कुल मूल्य अब 50 मिलियन पाउंड से अधिक हो चुका है.

17 hours ago

340 अरब डॉलर के एल्गोरिदम का झूठ जिसने भारत की अर्थव्यवस्था की कहानी बदल दी

एक निजी विदेशी एल्गोरिद्म ने चुपचाप भारत की अर्थव्यवस्था से जुड़ी सबसे बड़ी सुर्खियों में से एक गढ़ दी और किसी ने उसकी जांच तक नहीं की.

18 hours ago

सरकार पर बढ़ा वित्तीय दबाव, दो महीनों में राजकोषीय घाटा 1.62 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

राजस्व संग्रह में गिरावट और बढ़े सरकारी खर्च से बढ़ा घाटा. हालांकि पूंजीगत निवेश की रफ्तार बरकरार रही

18 hours ago


बड़ी खबरें

CA Day 2026: "मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस का कोई शॉर्टकट नहीं है" : एस रवि

एस रवि ने कहा "आज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का पेशा ऑडिट, फॉरेंसिक ऑडिट, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान, एआई, जोखिम प्रबंधन, वैल्यूएशन और ड्यू डिलिजेंस समेत कई विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में अवसर प्रदान करता है."

13 hours ago

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

13 hours ago

सरकार पर बढ़ा वित्तीय दबाव, दो महीनों में राजकोषीय घाटा 1.62 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

राजस्व संग्रह में गिरावट और बढ़े सरकारी खर्च से बढ़ा घाटा. हालांकि पूंजीगत निवेश की रफ्तार बरकरार रही

18 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ को लगा झटका, जून में PMI घटकर 54.2 पर पहुंचा

HSBC इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के अनुसार जून 2026 में PMI घटकर 54.2 पर आ गया, जबकि मई में यह 55 था. यह आंकड़ा शुरुआती अनुमान 54.5 से भी कम रहा.

16 hours ago

Think XQ ने कपिल शर्मा को बनाया Bespoke EXP का Co-Founder, लग्जरी बिजनेस को मिलेगी नई रफ्तार

कपिल शर्मा के पास मार्केटिंग, ग्राहक जुड़ाव और एक्सपीरियंशियल प्लेटफॉर्म्स में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है.

14 hours ago