होम / बिजनेस / विज्ञापन कंपनियों के नाम Elon Musk का खुला खत, Twitter खरीदने का कारण भी बताया

विज्ञापन कंपनियों के नाम Elon Musk का खुला खत, Twitter खरीदने का कारण भी बताया

"ज्यादा क्लिक हासिल करने के लिए ज्यादातर ट्रेडिशनल मीडिया संस्थानों ने इस कट्टरवाद को हवा दी है."

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: Twitter को खरीदने वाले Elon Musk ने विज्ञापनदाताओं के नाम एक लेटर पोस्ट किया है. उस लेटर में उन्होंने ट्विटर को खरीदने के पीछे का मकसद भी बताया है. इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया है विज्ञापन को लेकर उनकी क्या राय है. 

मस्क ने बताई अपनी पॉजिटिव सोच
मस्क ने ट्विटर पर जो पोस्ट किया है, उसमें उन्होंने लिखा है, "मैं यह चाहता हूं कि खुद बताऊं कि ट्विटर को खरीदने का मोटिवेशन मुझे कैसे मिला? मैंने ट्विटर क्यों खरीदा और विज्ञापन के बारे में मैं क्या सोचता हूं, इसको लेकर काफी अटकलें लगाई गई हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर अटकलें गलत हैं. ट्विटर खरीदने की वजह ये है कि हमारी आने वाली जनरेशन के पास एक ऐसा कॉमन डिजिटल स्पेस होना चाहिए, जहां बिना हिंसा के अलग-अलग विचारधारा और विश्वास के लोग एक हेल्दी डिस्कशन कर सकें. सोशल मीडिया को लेकर अभी एक खतरा दिख रहा है, जिसके अंतर्गत कट्टर दक्षिणपंथ और कट्टर वामपंथ के बीच में यह बंट जाएगा और हमारे समाज में और नफरत फैल जाएगी. ज्यादा क्लिक हासिल करने के लिए ज्यादातर ट्रेडिशनल मीडिया संस्थानों ने इस कट्टरवाद को हवा दी है. उन्हें लगता है कि ऐसा करने से ही पैसा आता है, लेकिन इस चक्कर में संवाद का मौका कहीं खो गया है."

 

'...इसलिए मैंने ट्विटर खरीदा'
मस्क ने पोस्ट में आगे लिखा, "मैंने इसीलिए ट्विटर खरीदा है, ताकि एक हेल्दी डिस्कशन का माहौल बन सके. मैंने ऐसा ज्यादा पैसे बनाने के लिए नहीं किया. मैंने यह सिर्फ और सिर्फ मानवता के लिए ही किया है, जिससे मुझे बहुत प्यार है. मैं यह पूरी विनम्रता के साथ कर रहा हूं क्योंकि ये मानकर चलना चाहिए कि ऐसे मुश्किल लक्ष्य को हासिल करने में असफलता भी मिल सकती है. यह मुश्किल जरूर है, लेकिन इसका मतलब नहीं है कि ट्विटर एक ऐसी जगह बन जाएगा, जहां जिसका जो मन करे वो करे और इसके नतीजों की चिंता न करें. हमें किसी भी कीमत पर कानून को मानना ही होगा. लेकिन ये सबके लिए खुला होगा."

ऐसे विज्ञापन को स्पैम में डाला जाएगा
मस्क ने विज्ञापन को लेकर अपनी इस पोस्ट में साफ कहा कि कम रेलेवेंसी वाले विज्ञापन को स्पैम कैटेगरी में डाल दिया जाएगा. उन्होंने लिखा, "मैं भी यह मानता हूं कि विज्ञापन आपका मनोरंजन कर सकता है, आपको सूचित कर सकता है, लेकिन जिस विज्ञापन की रेलेवेंसी कम होगी, उसे स्पैम की कैटेगरी में आना चाहिए, जबकि जिसकी रेलेवेंसी ज्यादा होगी, वो एक्चुअल कंटेंट होगा. विज्ञापन का यह पॉजिटिव पहलू होना चाहिए कि आपकी जो जरूरत है, वही चीजें आप तक पहुंचें. ट्विटर पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा सम्मानित एडवर्टाइजिंग प्लेटफॉर्म बनना चाहता है, जिससे आपके ब्रांड और इंटरप्राइज को मजबूत मिले. मैं सबको धन्यवाद देना चाहता हूं, जो हमसे पार्टनर के रूप में जुड़े हुए हैं. आइए हम सब मिलकर कुछ असाधारण बनाएं."


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

13 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago