होम / बिजनेस / ये तो होना ही था! Twitter हाथ में आते ही एलन मस्क ने CEO पराग अग्रवाल, CFO को लगाया ठिकाने

ये तो होना ही था! Twitter हाथ में आते ही एलन मस्क ने CEO पराग अग्रवाल, CFO को लगाया ठिकाने

डील पूरा होने के एक दिन पहले एलन मस्क ने अपना ट्विटर बायो भी बदलकर 'Chief Twit' कर लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदने की डील पूरी कर ली है, यानी Twitter अब एलन मस्क का हो गया है. 
और इसके साथ ही वो भी हुआ है जिसकी उम्मीद थी, एलन मस्क ने अपने CEO और CFO को नौकरी से निकाल दिया है. 

एलन मस्क ने की CEO, CFO की छुट्टी 
एलन मस्क ने Twitter के हाथ में आते ही CEO पराग अग्रवाल और दो दूसरे एग्जिक्यूटिव्स को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. कई न्यूज मीडिया एजेंसीज में छपी खबर के मुताबिक मामले से जुड़े लोगों के हवाले से ये जानकारी मिली है. हालांकि Twitter ने इस मामले पर कोई कमेंट करने से इनकार कर दिया है. पराग अग्रवाल के साथ ही विजय गड्डे, हेड ऑफ लीग, पॉलिसी और ट्रस्ट, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नेद सेगल को भी एलन मस्क ने कंपनी से छुट्टी कर दी है. एलन मस्क ने इन अधिकारियों पर Twitter डील के दौरान उन्हें और निवेशकों को फेक अकाउंट की संख्या को लेकर गुमराह करने का आरोप लगाया था. लेकिन मस्क के इस फैसले के बाद अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के भविष्य और इससे प्रभाव को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे हैं. 

अपना बायो बदलकर 'Chief Twit' किया
डील पूरा होने के एक दिन पहले एलन मस्क ने अपना ट्विटर बायो भी बदलकर 'Chief Twit' कर लिया है. एलन मस्क ने गुरुवार को ये भी संकेत दिया कि ट्विटर अब फ्री में इस्तेमाल करने वाली चीज नहीं रहेगा, उन्होंने विज्ञापनदाताओं से कहा कि "ट्विटर स्पष्ट रूप से एक फ्री-फॉर-ऑल हेलस्केप नहीं बन सकता है, जहां बिना किसी परिणाम के कुछ भी कहा जा सकता है!" $44 बिलियन का अधिग्रहण 4 अप्रैल को शुरू हुआ था, जब मस्क ने घोषणा की कि कंपनी में उनकी 9.2 परसेंट हिस्सेदारी है, जिससे वे सबसे बड़े शेयरधारक बन गए हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने फेक अकाउंट्स को साफ करने की योजना बनाई और उनके वकीलों ने ट्विटर पर इस विषय पर जानकारी के उनके अनुरोधों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया.

अपनी नीतियों में बदलाव करेगा ट्विटर
मस्क ने कहा है कि वह "फ्री स्पीच" के लिए अधिक अधिकतमवादी दृष्टिकोण (more maximalist approach) की सेवा में ट्विटर की सामग्री मॉडरेशन नीतियों पर पुनर्विचार करने की योजना बना रहा है. मस्क ने यह भी कहा है कि वह उन लोगों के लिए स्थायी प्रतिबंध (permanent bans) के ट्विटर के उस अभ्यास से असहमत हैं जो बार-बार अपने नियमों का उल्लंघन करते हैं, मतलब ये कि कई यूजर्स जिन पर पहले से ही ट्विटर ने बैन लगा रखा है, वो वापस इस प्लेटफॉर्म पर आ सकते हैं. 
और इस कड़ी में सबसे बड़ा नाम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का है, हालांकि वो इसके बारे में पहले ही कह चुके हैं, और ट्रंप के बैन का विरोध जता चुके हैं. ये ट्रंप के लिए अच्छी खबर होगी कि वो जल्द ही ट्विटर पर वापस लौट सकेंगे. 

VIDEO: ब्रिटेन ही नहीं, दुनिया के इन 6 देशों पर भी राज करते हैं भारतीय मूल के लोग


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

12 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago