✕

होम / बिजनेस / टैरिफ के टेरर से एलन मस्क को बड़ा नुकसान, दौलत डूबी, अब ट्रंप से कर डाली ये अपील

टैरिफ के टेरर से एलन मस्क को बड़ा नुकसान, दौलत डूबी, अब ट्रंप से कर डाली ये अपील

अमेरिका की टैरिफ नीति का असर अब दुनिया के सबसे अमीर आदमी और टेस्ला के मालिक एलन मस्क पर भी पड़ा है. टैरिफ के चलते उनकी कुल संपत्ति 30 हजार करोड़ डॉलर से नीचे आ गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका की टैरिफ नीति का असर अब दुनिया के सबसे अमीर आदमी और टेस्ला के मालिक एलन मस्क पर भी पड़ा है. टैरिफ के चलते उनकी कुल संपत्ति 30 हजार करोड़ डॉलर से नीचे आ गई है. नवंबर 2024 के बाद यह पहली बार हुआ है. डोनाल्ड ट्रंप की नई नीति ने मस्क जैसे उनके करीबी को भी बड़ा झटका दिया है. अब एलन मस्क ने ट्रंप से इस मुद्दे पर मदद की गुहार लगाई है और टैरिफ को लेकर बड़ी सिफारिश भी की है. उन्होंने ट्रंप से इसे वापस लेने की मांग भी उठाई है.

एलन मस्क को एक दिन में 440 करोड़ डॉलर का नुकसान

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट के कारण एलन मस्क की दौलत में एक ही दिन में 440 करोड़ डॉलर की कमी आ गई. अब उनकी कुल संपत्ति घटकर 29.8 हजार करोड़ डॉलर रह गई है. इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार को भी उन्हें 3100 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ था. साल 2025 की शुरुआत से अब तक एलन मस्क कुल 13.5 हजार करोड़ डॉलर गंवा चुके हैं. टेस्ला के शेयर दिसंबर के बीच में जो रिकॉर्ड हाई पर थे, वहां से अब तक 50% से ज्यादा गिर चुके हैं.

टैरिफ को लेकर एलन मस्क ने कही थी ये बात

रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क ने निजी तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की है कि वे टैरिफ पर अपना फैसला वापस लें. मस्क ने टैरिफ के खिलाफ अपनी राय सार्वजनिक रूप से भी जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर टैरिफ का विरोध किया है. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि मस्क ने सीधे ट्रंप से मिलकर अपना पक्ष रखा है. 

इससे पहले एलन मस्क ने उम्मीद जताई थी कि अमेरिका और यूरोप के बीच जीरो टैरिफ सिस्टम बने, जिससे एक फ्री-ट्रेड जोन तैयार हो सके. मस्क का यह भी मानना है कि अगर अमेरिका और यूरोप के लोगों को एक-दूसरे के देशों में काम करने की आजादी भी मिल जाए तो यह एक बहुत बड़ा और फायदेमंद कदम होगा.

एलन मस्क के भाई और टेस्ला के बोर्ड मेंबर किंबेल मस्क ने भी सोमवार को टैरिफ की आलोचना की. उन्होंने इसे अमेरिकी उपभोक्ताओं पर स्थायी टैक्स बताया. उन्होंने X पर लिखा कि भले ही ट्रंप टैरिफ की मदद से अमेरिका में नौकरियां वापस ला सकें, लेकिन इससे चीजों की कीमतें कम नहीं होंगी और टैक्स भी ज्यादा देना पड़ेगा क्योंकि अमेरिका में उत्पादन की लागत अभी भी बहुत ज्यादा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

14 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

16 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

16 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

17 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

16 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

13 hours ago