✕

होम / बिजनेस / Elon Musk ने बेच डाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’, इतने में हुई डील, जानें कौन है मालिक?

Elon Musk ने बेच डाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’, इतने में हुई डील, जानें कौन है मालिक?

इस कंपनी ने 33 बिलियन डॉलर के ऑल-स्टॉक ट्रांजैक्शन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का अधिग्रहण कर लिया है. डील में 12 बिलियन डॉलर का ऋण शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका के उद्योगपति एनल मस्‍क ने कुछ साल पहले ही सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदा और फिर इसका नाम बदलकर एक्‍स (X) रख दिया. मस्‍क ने मैनेजमेंट संभालते ही कई बदलाव किए और लोगों से ब्‍लू टिक के लिए फीस वसूली जाने लगी. अब मस्‍क ने एक्‍स को भी बेच दिया है. घबराइये मत, इस बार एक्‍स को किसी और ने ही नहीं बल्कि मस्‍क की ही दूसरी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI ने खरीदा है. यह डील 33 अरब डॉलर में हुई है. भारतीय करेंसी में यह राशि दो लाख 82 हजार करोड़ से भी ज्‍यादा बैठती है.

एकन मस्क ने X पर दी जानकारी

एलन मस्क ने घोषणा की कि उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी XAI ने 33 बिलियन डॉलर के ऑल-स्टॉक ट्रांजैक्शन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का अधिग्रहण कर लिया है. मस्क ने X पोस्ट में लिखा, 'XAI ने ऑल-स्टॉक ट्रांजैक्शन में X का अधिग्रहण किया है. इस कॉम्बिनेशन में XAI की वैल्यू 80 बिलियन डॉलर और X की वैल्यू 33 बिलियन डॉलर है. डील में 12 बिलियन डॉलर का ऋण शामिल है, जिससे एक्स का ओवरऑल वैल्यूएशन 45 बिलियन डॉलर हो जाता है. दो साल पहले अपनी स्थापना के बाद से XAI तेजी से दुनिया के टॉप AI लैब्स में से एक बन गया है, जो जबर्दस्त स्पीड और लेवल पर मॉडल और डेटा सेंटर बना रहा है.'

मस्क ने आगे कहा, 'xAI और X का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है. आज हम आधिकारिक तौर पर डेटा, मॉडल, कंप्यूट, डिस्ट्रीब्यूशन और टैलेंट को मिलाने का कदम उठा रहे हैं'. यह अधिग्रहण AI प्रतिस्पर्धा बढ़ने के बीच हुआ है, जिसमें मस्क XAI को 'सत्य की खोज' (truth-seeking) करने वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की लिस्ट में सबसे आगे रखने की कोशिश में लगे हैं.

यूजर्स को मिलेगा ज्यादा स्मार्ट एक्सपीरियंस

2023 में लॉन्च किए गए xAI ने Grok को इंट्रोड्यूस किया है. Grok, X में इंटीग्रेटेड एक AI चैटबॉट है, जो रियल-टाइम रिस्पॉन्स देता है और ऑनलाइन डिबेट में शामिल होता है. मस्क ने Grok को "वोक AI" के विकल्प के रूप में मार्केट किया है. मस्क ने कहा कि एक्सएआई की कटिंग-एज एआई कैपेबिलिटी एक्स के 600 मिलियन से अधिक यूजर बेस के साथ मिलकर ज्यादा स्मार्ट और ज्यादा सार्थक एक्सपीरियंस देगी.

एक्स की सीईओ लिंडा याकारिनो ने इस डील के बारे में मस्क के ऑप्टिमिज्म को दोहराते हुए पोस्ट में लिखा कि भविष्य इससे बेहतर नहीं हो सकता. बताते चलें कि एक्स ने हाल ही में नई इक्विटी में लगभग 1 बिलियन डॉलर जुटाए हैं, जिससे इसकी वैल्यूएशन मस्क के 2022 के खरीद प्राइस के करीब पहुंच गया है. प्लेटफॉर्म उनके अधिग्रहण के बाद से ऐड रेवेन्यू ग्रोथ के अपने पहले साल के लिए भी तैयार है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

5 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

5 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

20 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

22 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

2 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

4 hours ago