होम / बिजनेस / एलन मस्क के हाथों में आई 'चिड़िया', अब Twitter में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव 

एलन मस्क के हाथों में आई 'चिड़िया', अब Twitter में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव 

एलन मस्क ने ट्विटर को अपना बनाते ही टॉप मैनेजमेंट में बदलाव शुरू कर दिए हैं. आने वाले दिनों में कई और बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने ट्विटर की डील को सील कर दिया है. यानी अब वो ट्विटर के बॉस बन गए हैं. जब कंपनी एक हाथ से किसी दूसरे हाथ में जाती है, तो कई बड़े बदलाव होते हैं. सबसे पहला बदलाव टॉप मैनेजमेंट को लेकर होता है, जिसकी शुरुआत मस्क कर चुके हैं. उन्होंने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल सहित कुछ एग्जिक्यूटिव्स को कंपनी से बाहर कर दिया है. आशंका है कि आने वाले दिनों में कुछ और लोगों की छुट्टी हो सकती है. अपनी टीम को अपने हिसाब से तैयार करने के बाद मस्क उन दूसरे बदलावों पर फोकस कर सकते हैं, जिनके बारे में वह पहले बात करते रहे हैं. 

क्या फ्री बना रहेगा ट्विटर? 
एलन मस्क ने कुछ वक्त पहले कहा था कि Twitter अब सभी के लिए फ्री नहीं रहेगा. यानी ट्विटर इस्तेमाल करने वालों को कुछ न कुछ फीस देनी होगी. मस्क ने मई में अपने एक ट्वीट में कहा था कि कैजुअल यूजर्स के लिए ट्विटर फ्री रहेगा, लेकिन कमर्शियल/सरकारी यूजर के लिए कुछ शुल्क निर्धारित किया जा सकता है. अब जब उन्होंने ट्विटर को पूरी तरह से अपना बना लिया है, तो संभव है इस दिशा में जल्द कोई न कोई फैसला हो जाए.

ट्रंप की होगी Twitter पर वापसी?
एलन मस्क के ट्विटर का बॉस बनने के बाद यह भी उम्मीद की जा सकती है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित उन सैंकड़ों यूजर्स की ट्विटर पर वापसी हो जाए, जिनके अकाउंट अलग-अलग कारणों से बैन हैं. मस्क ने ट्रंप के अकाउंट को बैन किए जाने की सार्वजनिक तौर पर आलोचना की थी. उधर, मस्क ने अपने ट्विटर प्रोफाइल में बदलाव कर लिया है. अपने निजी विवरण में उन्होंने खुद को 'चीफ ट्वीट' बताया है. साथ ही अपनी लोकेशन बदलकर ट्विटर मुख्यालय कर दी है.

कंटेंट मॉडरेशन होगा कम?
माना जा रहा है कि अब ट्विटर में कंटेंट मॉडरेशन होगा कम. दरअसल, मस्क ट्विटर की कंटेंट मॉडरेशन पॉलिसी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ बता चुके हैं. मार्च में किए गए एक ट्विटर पोल में उन्होंने यूजर्स से पूछा था, 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र के लिए आवश्यक है, क्या आपको लगता है कि ट्विटर अपने इस सिद्धांत पर बना हुआ है'? इस पोल में 70% से ज्यादा लोगों ने 'नहीं' में जवाब दिया

सबको मिलेगा एडिट बटन?
ट्विटर ने अभी केवल ब्लू टिक वाले यूजर्स को एडिट बटन देने की बात कही है, लेकिन एलन मस्क के कंपनी की कमान संभालने के बाद संभव है कि सभी यूजर्स को यह सुविधा दे दी जाए. मस्क इसके शुरू से हिमायती रहे हैं. अप्रैल में उन्होंने अपने एक ट्वीट में लोगों से पूछा था कि क्या उन्हें एडिट बटन चाहिए? जिसके जवाब में 73% से ज्यादा लोगों ने इसकी मांग की थी. इसके अलावा भी मस्क कई बड़े बदलाव कर सकते हैं. हालांकि, उन्होंने अपनी वर्कफोर्स में बड़ी कटौती से फिलहाल इनकार किया है, लेकिन यदि आने वाले समय में वह इस इनकार को हां में बदल दें तो कोई आश्चर्य नहीं होगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

12 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago