होम / बिजनेस / Twitter पर एक और नई चीज करने जा रहे ईलॉन मस्क, खुद किया ऐलान

Twitter पर एक और नई चीज करने जा रहे ईलॉन मस्क, खुद किया ऐलान

ईलॉन मस्क ने कुछ वक्त पहले कहा था कि Twitter अब सभी के लिए फ्री नहीं रहेगा. यानी ट्विटर इस्तेमाल करने वालों को कुछ न कुछ फीस देनी होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: ईलॉन मस्क (Elon Musk) जब से Twitter के मालिक बने हैं, तब से कई परिवर्तन कर डाले हैं. वे इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को और भी यूजर फ्रेंडली बनाने में जुट गए हैं. अब उन्होंने ऐलान किया है, "आप जिस ट्विटर संस्करण को चाहते हैं उसे चुनने में अब सक्षम होंगे. ट्वीट की रेटिंग स्वयं चुनी जा सकती है, फिर उसे यूजर फीडबैक के आधार पर मोडिफाइड किया जा सकेगा."

ट्विटर पर अब कॉमेडी लीगल
इससे पहले दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने कहा कि ट्विटर पर कॉमेडी अब लीगल है. आपको बता दें कि मस्क ने पहले कहा था कि प्लेटफॉर्म पर महत्वपूर्ण मॉडरेशन निर्णय लेने के लिए ट्विटर की अपनी सामग्री मॉडरेशन काउंसिल होगी. परिषद के बुलाने से पहले कोई बड़ा सामग्री निर्णय या खाता बहाली नहीं होगी.

मस्क ने और क्या कहा
मस्क ने कहा, "ट्विटर व्यापक रूप से विविध दृष्टिकोणों के साथ एक कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल का गठन करेगा. स्पष्ट होने के लिए, हमने अभी तक ट्विटर की सामग्री मॉडरेशन नीतियों में कोई बदलाव नहीं किया है." मस्क ने ट्विटर को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मंच बनाने का लक्ष्य रखते हुए कहा कि वह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मंच पर वापस आने पर विचार करेंगे.

और कई लोगों की हो सकती है छुट्टी
गौरतलब है कि उन्होंने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल सहित कुछ एग्जिक्यूटिव्स को कंपनी से बाहर कर दिया है. ये भी आशंका है कि आने वाले दिनों में कुछ और बड़े लोगों की छुट्टी हो सकती है. मौजूदा सदस्यों के भंग होने के बाद ट्विटर संभवत: एक नया बोर्ड बनाएगा. मस्क के फिलहाल ट्विटर के सीईओ के रूप में पदभार संभालने की संभावना है. अपनी टीम को अपने हिसाब से तैयार करने के बाद मस्क उन दूसरे बदलावों पर फोकस कर सकते हैं, जिनके बारे में वह पहले बात करते रहे हैं. 

Twitter अब सभी के लिए फ्री नहीं रहेगा
ईलॉन मस्क ने कुछ वक्त पहले कहा था कि Twitter अब सभी के लिए फ्री नहीं रहेगा. यानी ट्विटर इस्तेमाल करने वालों को कुछ न कुछ फीस देनी होगी. मस्क ने मई में अपने एक ट्वीट में कहा था कि कैजुअल यूजर्स के लिए ट्विटर फ्री रहेगा, लेकिन कमर्शियल/सरकारी यूजर के लिए कुछ शुल्क निर्धारित किया जा सकता है. अब जब उन्होंने ट्विटर को पूरी तरह से अपना बना लिया है, तो संभव है इस दिशा में जल्द कोई न कोई फैसला हो जाए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

11 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago