होम / बिजनेस / Elon Musk के राज में बिगड़ी Twitter की माली हालत, किराया चुकाने के भी पैसे नहीं! 

Elon Musk के राज में बिगड़ी Twitter की माली हालत, किराया चुकाने के भी पैसे नहीं! 

Twitter के नए बॉस ईलॉन मस्क एक बार फिर खबरों में हैं. इस बार वजह ट्विटर के ऑफिस का किराया नहीं चुकाना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ईलॉन मस्क की लीडरशिप में Twitter के 'अच्छे दिन' आएंगे या नहीं, यह तो अभी कहना मुश्किल है. लेकिन उसकी परेशानियां जरूर शुरू हो गई है. कंपनी अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित अपने ऑफिस का किराया तक नहीं चुका पाई है. इस वजह से उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बिल्डिंग ने मालिक ने ईलॉन मस्क स्पष्ट शब्दों में कहा था कि किराया नहीं भरने पर उन्हें मुकदमे का सामना करना पड़ेगा, मगर मस्क ने उसे गंभीरता से नहीं लिया.

मस्क और ट्विटर ने सधी चुप्पी
रिपोर्ट्स के अनुसार, बिल्डिंग के मालिक ने 16 दिसंबर को ही Elon Musk को बता दिया था कि हार्टफोर्ड बिल्डिंग की 30वीं मंजिल की लीज पांच दिनों में खत्म हो रही है. अगर किराया नहीं चुकाया गया, तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सहारा लेना होगा, लेकिन मस्क पर इसका कोई असर नहीं हुआ. जिसके चलते सैन फ्रांसिस्को के स्टेट कोर्ट में याचिका दायर कर दी गई है. इस पूरे मामले में अब तक ट्विटर या उसके बॉस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

कई ऑफिस का किराया बाकी
यह भी सामने आया है कि किराया नहीं भरने का मामला केवल सैन फ्रांसिस्को स्थित ऑफिस तक ही सीमित नहीं है. दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी Elon Musk की कंपनी ट्विटर ने दुनिया भर के अन्य ऑफिसों का किराया नहीं चुकाया है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मस्क के टि्वटर के टेकओवर के बाद से ही प्रॉपर्टी के मालिकों को किराया नहीं मिला है. इससे पता चलता है कि ट्विटर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. वैसे, मस्क खर्चों में कटौती के नाम पर ही सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुके हैं. 

प्रॉपर्टी भी नहीं छोड़ रहे मस्क
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिल्डिंग मालिक Twitter को उनकी प्रॉपर्टी खाली करने को कह रहे हैं, लेकिन कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है. यानी मस्क ना तो किराया भर रहे हैं और न ही ऑफिस खाली कर रहे हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में उनकी मुश्किलों में इजाफा हो सकता है. गौरतलब है कि Twitter के नए बॉस ने पूर्व मैनेजमेंट पर फिजूलखर्ची का आरोप लगाया था. इसी दलील के आधार पर उन्होंने ट्विटर कर्मचारियों को मिलने वाले लंच आदि पर रोक लगा दी थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल में FDI को सरकार की मंजूरी

इस फैसले से Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा. हालांकि, घरेलू बाजार में इन्वेंटरी आधारित ई-कॉमर्स मॉडल पर विदेशी निवेश की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.

1 hour ago

बाजार में आज क्या लौटेगी रौनक? लगातार चार दिन की गिरावट के बाद इन ट्रिगर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 363.66 अंक यानी 0.47% गिरकर 76,391.39 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 126.65 अंक यानी 0.53% टूटकर 23,869.60 अंक पर आ गया.

2 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

16 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

17 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज क्या लौटेगी रौनक? लगातार चार दिन की गिरावट के बाद इन ट्रिगर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 363.66 अंक यानी 0.47% गिरकर 76,391.39 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 126.65 अंक यानी 0.53% टूटकर 23,869.60 अंक पर आ गया.

2 hours ago

सरकार के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनिश्चितकालीन अनशन, मांगों पर सकारात्मक रुख का भरोसा

गुरुवार देर रात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर वांगचुक से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने अनशन खत्म करने का फैसला लिया.

1 hour ago

ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल में FDI को सरकार की मंजूरी

इस फैसले से Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा. हालांकि, घरेलू बाजार में इन्वेंटरी आधारित ई-कॉमर्स मॉडल पर विदेशी निवेश की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.

1 hour ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

18 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

13 hours ago