✕

होम / बिजनेस / Festive Season: इलेक्ट्रॉनिक एवं कार कंपनियों ने बढ़ाई मैन्युफैक्चरिंग!

Festive Season: इलेक्ट्रॉनिक एवं कार कंपनियों ने बढ़ाई मैन्युफैक्चरिंग!

इलेक्ट्रॉनिक एवं ऑटोमोबाइल कंपनियों के CEOs ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया है कि उन्हें इस फेस्टिव सीजन से बहुत सी उम्मीदें हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत एक ऐसा देश है जहां हर दिन त्यौहार मनाया जाता है. अब बहुत ही जल्द भारत में फेस्टिव सीजन यानी त्यौहारों के सीजन की शुरुआत होने वाली है और विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक एवं ऑटोमोबाइल कंपनियों द्वारा कमर कस ली गई है. कोविड के बाद से ज्यादातर इंडस्ट्रीज में स्लोडाउन बना हुआ है और इसलिए यह फेस्टिव सीजन काफी महत्त्वपूर्ण है. 

सप्लाई चेन होगी बेहतर
बहुत सी इलेक्ट्रॉनिक एवं ऑटोमोबाइल कंपनियों के CEOs ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया है कि उन्हें इस फेस्टिव सीजन से बहुत सी उम्मीदें हैं और मांग में भी काफी वृद्धि देखने को मिल रही है. इस बढ़ती हुई मांग को देखते हुए कंपनियों ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग में भी वृद्धि कर दी है. माना जा रहा है कि जल्द ही पुर्जों की शोर्टेज में भी सुधार आएगा जिससे सप्लाई चेन में भी बेहतरी देखने को मिलेगी.

ऑटोमोबाइल कंपनियों ने कर ली तैयारी
भारत में मौजूद मारुती सुजुकी (Maruti Suzuki), हुंडई (Hyundai), टाटा (Tata), टोयोटा (Toyota) और महिंद्रा एवं महिंद्रा (M&M) जैसी कंपनियों जैसी प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों ने पूरी मजबूती से अपनी तैयारी शुरू कर ली है. फिलहाल इन सभी कंपनियों के प्लांट्स अपनी पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन सभी कंपनियों द्वारा एक महीने बाद फेस्टिव सीजन की तैयारी शुरू की जानी थी लेकिन बढ़ी हुई मांग को देखते हुए एक महीने पहले ही ये तैयारी शुरू की जा चुकी है. 

इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री भी नहीं है पीछे
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की तरह ही इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री भी पूरी तेजी से फेस्टिव सीजन की तैयारी कर रही है. विभिन्न ब्रैंड्स और निर्माताओं द्वारा मीडिया को यह जानकारी दी जा चुकी है कि बहुत ही जल्द वह अपनी अधिकतम प्रोडक्शन क्षमता पर काम करना शुरू कर देंगे. जुलाई के दौरान दोनों ही इंडस्ट्रीज की मांग में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है जिसकी वजह से कंपनियां अपनी फैक्टरीज पर दबाव बना रही हैं और अपनी प्रोडक्शन बढ़ाने पर काम कर रही हैं.
 
यह भी पढ़ें: Layoffs 2023: ये अमेरिकी कंपनी करेगी छंटनी, जानिए क्या है पूरा मामला?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

1 day ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

1 day ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

1 day ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

2 days ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.