✕

होम / बिजनेस / चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, अब वोटर आईडी भी होगा आधार से लिंक!

चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, अब वोटर आईडी भी होगा आधार से लिंक!

वोटर आईडी को आधार से जोड़ने का निर्णय भारतीय चुनावी प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सटीक और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सरकार ने पैन कार्ड की तरह वोटर आईडी कार्ड (EPIC) को भी आधार से लिंक करने का फैसला लिया है. दरअसल, मंगलवार को दिल्ली में आयोजित केंद्रीय गृह मंत्रालय, कानून मंत्रालय, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) और चुनाव आयोग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक में यह फैसला लिया गया है. इस फैसले के तहत अब वोटर आईडी (EPIC) को आधार कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. चुनावी प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने के उद्देश्य से लिया गया यह कदम, संविधान के अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत लागू किया जाएगा. इस जुड़ाव से फर्जी वोटिंग पर काबू पाने और चुनावी गड़बड़ी को रोकने की उम्मीद जताई जा रही है. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

आधार और वोटर आईडी का जोड़

चुनाव आयोग ने इस महत्वपूर्ण कदम को मंजूरी दे दी है, जिसके अनुसार वोटर आईडी और आधार कार्ड को आपस में जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. चुनाव आयोग ने बयान जारी करते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 23(4), 23(5) और 23(6) के तहत ईपीआईसी को आधार से जोड़ा जाएगा. इस फैसले से पहले सरकार ने पैन कार्ड को आधार से जोड़ने का भी निर्णय लिया था.

संविधान और न्यायालय के फैसले का समर्थन

चुनाव आयोग का कहना है कि संविधान के अनुच्छेद 326 के अनुसार मतदान का अधिकार केवल भारतीय नागरिकों को ही मिल सकता है, और आधार कार्ड केवल एक व्यक्ति की पहचान प्रमाणित करता है. इस निर्णय को लागू करने के लिए जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 23(4), 23(5) और 23(6) के प्रावधानों का पालन किया जाएगा. इस कदम को सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुरूप ही अमल में लाया जाएगा. 

फर्जी वोटिंग और गड़बड़ी पर लगेगी रोक

वोटर आईडी को आधार से जोड़ने का एक और बड़ा कारण फर्जी वोटिंग और चुनावी गड़बड़ी को रोकना है. चुनाव आयोग का मानना है कि इस कदम से वोटर लिस्ट में सुधार होगा और फर्जी वोटरों की पहचान करना संभव होगा. इसके अलावा, इस फैसले से एक व्यक्ति के कई जगह वोट डालने की संभावना खत्म हो जाएगी, जिससे चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी.

अब चुनाव आयोग करेगा ये काम 

बता दें, चुनाव आयोग ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह अगले तीन महीनों में डुप्लिकेट वोटर आईडी के लिए नए EPIC नंबर जारी करेगा. आयोग का कहना है कि डुप्लिकेट नंबर का होना जरूरी नहीं कि फर्जी वोटर होने का संकेत हो, लेकिन इस प्रक्रिया से साफ-सुथरी और सही वोटर लिस्ट तैयार की जाएगी. आधार और वोटर आईडी के जोड़ने की प्रक्रिया में UIDAI और चुनाव आयोग के तकनीकी विशेषज्ञों के बीच जल्द ही तकनीकी परामर्श शुरू होगा. इस कदम से चुनावी प्रक्रिया को और अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने की उम्मीद जताई जा रही है. 

 

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

7 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

11 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

13 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

13 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

11 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

5 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

7 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

7 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

7 hours ago