होम / बिजनेस / आयशर मोटर्स के शेयरों में तेजी, खरीदें या बेचें? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स 

आयशर मोटर्स के शेयरों में तेजी, खरीदें या बेचें? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स 

आयशर मोटर्स के शेयर अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 3513.70 की तरफ बढ़ रहे हैं. उसके बाद इसमें एक करेक्शन देखने को मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार में कई कंपनियों ने अपने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा दिया है. रॉयल एनफील्ड की पैरेंट कंपनी आयशर मोटर्स (Eicher Motors Ltd) भी उन्हीं में से एक है. पिछले एक साल में इन शेयरों ने 23.81% रिटर्न दिया है. वहीं, पिछले पांच दिनों में इसमें 1.68% की तेजी दर्ज की गई है. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को आयशर मोटर्स के शेयर का भाव 1.38 प्रतिशत की उछाल के साथ 3473 रुपए पर बंद हुआ था.

हाई लेवल की तरफ शेयर
आयशर मोटर्स के शेयर अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 3513.70 की तरफ बढ़ रहे हैं. उसके बाद इसमें एक करेक्शन देखने को मिल सकता है. हालांकि, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह स्टॉक ओवर वैल्यूड तो नहीं हो गया है और अभी भी मुनाफा दे सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स में ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज़ के एक्सपर्ट राघवेंद्र गोयल और शशांक कनोडिया के हवाले से बताया गया है कि आने वाले दिनों में शेयर के दाम चढ़ सकते हैं.

इतनी हो सकती है कीमत
दोनों एक्सपर्ट्स को भरोसा है कि कंपनी के शेयरों का भाव अगले 12 महीनो में 4170 रुपए के लेवल को टच कर सकता है. बता दें कि आयाशर मोटर्स लिमिटेड ने हंटर 350 सीसी का लॉन्च किया है. जिसकी कीमत 1.5 लाख रुपए है. कंपनी ने घरेलू बाजार में 32 लाख यूनिट्स और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 10 लाख यूनिट्स बेचने का लक्ष्य रखा है. एक्सपर्ट मानते हैं कि कंपनी के शेयर खरीदने में सभी समझदारी है.

ये कंपनी दे रही है डिविडेंड
वहीं, Shukra Pharmaceuticals लिमिटेड ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय कर ली है. इस स्मॉल कैप कंपनी ने इसी साल मई में डिविडेंड का ऐलान किया था. तब से निवेशक डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट का इंतजार कर रहे थे. कंपनी ने अपनी सालाना बैठक में फैसला लिया था कि योग्य निवेशकों को 10 रुपए के फेसवैल्यू वाले शेयरों पर 0.50 रुपए का डिविडेंड दिया जाएगा. अब कंपनी ने डिविडेंड के लिए 22 सितंबर 2022 को रिकॉर्ड डेट तय की है. बता दें कि कंपनी के शेयरों में पिछले एक साल में 147.19% की तेजी देखने को मिली है. कंपनी के शेयर का भाव 84.95 से बढ़कर 193.80 रुपए के लेवल पर पहुंच गया है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'बिज़नेस वर्ल्ड हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

1 hour ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

4 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

4 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

1 hour ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

1 hour ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

4 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

4 hours ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

4 hours ago