✕

होम / बिजनेस / दिल्ली-मुंबई में ED की छापेमारी, 4,500 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले का हुआ खुलासा!

दिल्ली-मुंबई में ED की छापेमारी, 4,500 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले का हुआ खुलासा!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच में देश के अलग अलग राज्यों में छापेमारी करके कई महत्वपूर्ण सबूत जब्त किए हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुंबई और दिल्ली में छापेमारी के दौरान बड़े मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले का पर्दाफाश किया है, जिसमें 50 लाख से ज्यादा निवेशकों को ठगा गया है. ईडी ने पैनकार्ड क्लब लिमिटेड (PCL) और उसके निदेशकों के खिलाफ महत्वपूर्ण सबूत जब्त किए हैं, जो विदेशी संपत्तियों और धोखाधड़ी योजनाओं के जरिए अवैध लाभ कमा रहे थे. इस घोटाले में 4,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है. बता दें, ईडी द्वारा यह जांच मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज की गई FIR के आधार पर शुरू की गई थी. 

Pancard Clubs पर ED का शिकंजा  
ईडी के अनुसार, तलाशी के दौरान कई "आपत्तिजनक" दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनमें मुख्य आरोपी, दिवंगत सुधीर मोरवेकर के परिवार के सदस्यों द्वारा संचालित विदेशी संपत्तियों का विवरण शामिल है. सुधीर मोरवेकर उस समय M/s Pancard Clubs Limited के निदेशक थे. ये दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं. इसके अलावा, यह भी पाया गया है कि इन संपत्तियों से लीज रेंटल आय हो रही थी, जिसे पैनकार्ड क्लब के निदेशकों ने गुप्त रूप से वसूल किया.  

मनी लॉन्ड्रिंग का गहरा नेटवर्क 
ईडी ने बताया कि M/s Pancard Clubs Ltd और इसके निदेशकों ने विभिन्न अवधि की निवेश योजनाएं चलाईं, जिनकी अवधि तीन से नौ वर्ष तक थी. इन योजनाओं में निवेशकों से जमा राशि पर उच्च रिटर्न का वादा किया गया था, साथ ही होटल छूट, दुर्घटना बीमा और अन्य लाभों का भी आश्वासन दिया गया था. हालांकि, इन योजनाओं को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा निर्धारित मौजूदा नियमों की अनदेखी करते हुए चलाया गया था.  

आरोपियों ने संपत्तियां बेचने की कोशिश की  
ईडी ने आगे कहा कि सर्च ऑपरेशन के दौरान ऐसे दस्तावेजी सबूत मिले हैं, जो दिखाते हैं कि सह-आरोपियों और परिवार के सदस्यों ने संपत्तियों को बेचने का प्रयास किया. ये संपत्तियां प्रथम दृष्टया अपराध से अर्जित धन का हिस्सा लगती हैं. तलाशी के दौरान डिजिटल रिकॉर्ड भी बरामद किए गए और जब्त कर लिए गए.  

क्लाउड पार्टिकल इन्वेस्टमेंट स्कैम में करोड़ों की हेराफेरी  
ईडी ने एक अन्य मामले में, जालंधर जोनल ऑफिस के माध्यम से VueNow Marketing Services Ltd के CEO सुखविंदर सिंह खरौर और उनकी पत्नी डिंपल खरौर को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई कथित 3,558 करोड़ रुपये के क्लाउड पार्टिकल इन्वेस्टमेंट घोटाले से जुड़ी है. 

ईडी के अनुसार, जांच में यह पाया गया कि VueNow Group के CEO सुखविंदर सिंह इस घोटाले के "मास्टरमाइंड" थे. उन्होंने अपने करीबी सहयोगियों के साथ मिलकर कथित तौर पर कई हजार करोड़ रुपये के "क्लाउड पार्टिकल घोटाले" को अंजाम दिया. ईडी का आरोप है कि आरोपियों ने निवेशकों के पैसे का दुरुपयोग कर उसे निजी लाभ के लिए हड़प लिया. बता दें, ईडी अब इन मामलों की गहनता से जांच कर रहा है, और भविष्य में ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

17 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

20 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

23 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

23 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

20 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

14 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

16 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

16 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

17 hours ago