✕

होम / बिजनेस / सहारा समूह के खिलाफ ED की कार्रवाई, ₹1460 करोड़ की एम्‍बी वैली सिटी की जमीन की जब्त

सहारा समूह के खिलाफ ED की कार्रवाई, ₹1460 करोड़ की एम्‍बी वैली सिटी की जमीन की जब्त

ED ने महाराष्ट्र के लोनावला में एंबी वैली सिटी और उसके आसपास की 707 एकड़ जमीन को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कोलकाता शाखा ने सहारा समूह की लोनावाला स्थित एंबी वैली की 707 एकड़ भूमि अस्थायी रूप से जब्त कर ली है. इस भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 1460 करोड़ रुपए है. ईडी को पता चला है कि ये भूखंड बेनामी नामों से खरीदने के लिए सहारा समूह की कंपनियों से पैसे निकाले गए थे.

ईडी ने शुरू की बड़ी कार्रवाई

ईडी की कोलकाता शाखा ने इस मामले की जांच उड़ीसा, बिहार और राजस्थान पुलिस द्वारा दर्ज की गई तीन प्राथमिकियों के आधार पर शुरू की थी. ये एफआईआर सहारा समूह की आधा दर्जन से अधिक कंपनियों द्वारा चिट फंड योजनाओं के जरिए निवेशकों से पैसा जमा कर उन्हें वापस न लौटाने के कारण दर्ज की गई थीं.

इनमें मेसर्स हमारा इंडिया क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी लि., सहारा क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी लि., सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज कोआपरेटिव सोसायटी, स्टार्स मल्टीपर्पज कोआपरेटिव सोसायटी लि. आदि कंपनियां शामिल थीं.

चिट फंड योजनाओं में निवेशकों को अधिक लाभ का दिया गया लालच

सहारा की चिट फंड योजनाओं में निवेशकों को अधिक लाभ का लालच देकर उनसे निवेश कराया जाता था. पुराने निवेशकों को नए निवेशकों के पैसे से भुगतान किया जाता था. लेकिन नए निवेशक न जुड़ने पर योजना बंद हो जाती थी. ऐसे ही मामलों में सहारा समूह एवं उससे जुड़े लोगों के विरुद्ध 500 से ज्यादा एफआईआर दर्ज किए गए थे. इनमें से 300 से अधिक मामले मनी लांड्रिंग के हैं, जिनकी जांच ईडी कर रही है.

सूत्रों के अनुसार सहारा ने अपने समूह की ऐसी ही कंपनियों से पैसे निकालकर अपने कर्मचारियों के नाम पर मुंबई और पुणे के बीच स्थित लोनावाला में हजारों एकड़ भूखंड खरीदा था. वहीं, एक विशाल भूखंड पर एंबी वैली नामक पर्यटन स्थल विकसित किया था. ईडी ने इसी एंबी वैली के आसपास की 707 एकड़ जमीन को अस्थायी रूप से जब्त किया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

6 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

8 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

9 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

9 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

9 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.