✕

होम / बिजनेस / Economic Survey का अनुमान, AI से बढ़ेगी प्रोडक्टिविटी, लेकिन नौकरियां भी होंगी प्रभावित

Economic Survey का अनुमान, AI से बढ़ेगी प्रोडक्टिविटी, लेकिन नौकरियां भी होंगी प्रभावित

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंप्यूटर विज्ञान में एक उभरता हुआ क्षेत्र है. इससे लाखों नौकरियां खत्म हो सकती हैं और असमानता बढ़ सकती है. हालांकि, इसके आने से नई जॉब्स भी पैदा हो सकती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आर्थिक सर्वे (Economic Survey) को पेश कर दिया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पिछले वित्त वर्ष के लिए आर्थिक सर्वेक्षण को पेश किया है. सर्वे के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की जीडीपी 6.5 - 7 फीसदी रहने का अनुमान है. वहीं मौजूदा वित्त वर्ष में महंगाई दर के 4.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है जबकि वित्त वर्ष 2025-26 में महंगाई दर 4.1 फीसदी रहने का अनुमान है. आर्थिक सर्वे में जो भी अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सुझाव दिए गए हैं उसकी झलक बजट में देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही AI को लेकर भी अनुमान जताया है, आइए जानते है क्या है वो अनुमान?  

AI से बढ़ेगी प्रोडक्टिविटी

23 जुलाई को बजट 2024 पेश होने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 22 जुलाई को आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 को संसद में पेश किया, इसमें अन्य बातों के साथ-साथ यह भी कहा गया है कि हर तरह के स्किल लेवल्स में कर्मचारियों पर आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (AI) के पड़ने वाले असर को लेकर काफी अनश्चितता है. सर्वे में यह अनुमान जताया गया है कि नए जमाने की टेक्नोलॉजी से प्रोडक्टिविटी में तो वृद्धि होगी, लेकिन कुछ क्षेत्रों में रोजगार पर प्रतिकूल असर पड़ सकते हैं.

AI से आएगा बड़े पैमाने पर बदलाव

सर्वे में कहा गया है कि AI, इनोवेशन की अपनी तेज रफ्तार और प्रसार में आसानी के मामले में बेजोड़ है. लेकिन इससे आने वाले वक्त में काम के तौर-तरीकों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. आर्थिक सर्वे के अनुसार, आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस के आने से सभी स्तरों के वर्कर्स पर इसके प्रभाव के बारे में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है. भविष्य में काम के तौर तरीकों को लेकर सबसे बड़ा डिसरप्शन, AI में तेजी से हो रही वृद्धि है. यह वैश्विक अर्थव्यवस्था में बड़े पैमाने पर बदलाव लाने के लिए तैयार है.

भारत भी बदलाव से नहीं रहेगा अछूता

इकोनॉमिक सर्वे में यह भी कहा गया है कि भारत इस बदलाव से अछूता नहीं रहेगा. AI को बिजली और इंटरनेट की तरह एक सामान्य उद्देश्य वाली तकनीक के रूप में मान्यता दी जा रही है, जो इनोवेशन की अपनी तीव्र गति और प्रसार में आसानी के कारण बेजोड़ है. जैसे-जैसे AI बेस्ड प्रणाली 'स्मार्ट' होगी, इसकी स्वीकार्यता बढ़ेगी और काम का तौर-तरीका बदलेगा.

क्या प्रमुख बदलाव दिख सकते हैं?

सर्वे में आगे गया कि AI में प्रोडक्टिविटी बढ़ाने की काफी क्षमता है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में यह नौकरियों को प्रभावित भी कर सकती है. ग्राहक सेवा समेत रूटीन टास्क्स में उच्च स्तर के ऑटोमेशन की संभावना है. क्रिएटिव सेक्टर्स में, इमेज और वीडियो क्रिएशन के लिए AI टूल्स का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल देखने को मिल सकता है. साथ ही पर्सनलाइज्ड AI शिक्षक, शिक्षा को नया रूप दे सकते हैं और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में दवाओं की खोज में तेजी आ सकती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

22 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

23 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

22 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

18 hours ago