✕

होम / बिजनेस / E-Commerce कंपनियों की फेस्टिव सीजन सेल में आया उछाल, छोटे शहरों से मिले सबसे ज्यादा ऑर्डर

E-Commerce कंपनियों की फेस्टिव सीजन सेल में आया उछाल, छोटे शहरों से मिले सबसे ज्यादा ऑर्डर

कंपनियों द्वारा पिछले दो दिन में बिक्री में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला है. हालांकि बड़ी बात ये है कि इस साल फेस्टिव सीजन में कंपनियों को देश के छोटे शहरों व कस्बों से ज्यादा ग्राहक मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा फेस्टिव सीजन की सेल शुरू हो गई है. कंपनियों द्वारा पिछले दो दिन में बिक्री में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला है. हालांकि बड़ी बात ये है कि इस साल फेस्टिव सीजन में कंपनियों को देश के छोटे शहरों व कस्बों से ज्यादा ग्राहक मिल रहे हैं. अमेजन, फ्लिपकार्ट के अलावा मीशो, आजियो और मिंत्रा जैसी वेबसाइट्स पर शुरू हुई सेल में मुख्य बिक्री छोटे शहरों व गांवों से देखने को मिली है. पूरे देश में एक अनुमान के मुताबिक ई-कॉमर्स कंपनियों को केवल दो दिन में 1.5 करोड़ से अधिक ऑर्डर प्राप्त हुए हैं. 

अमेजन पर 36 घंटों में बिके 10 लाख उत्पाद

ई-कॉमर्स फर्म अमेजन इंडिया ने शनिवार को कहा कि उसने अपने ग्राहक आधार में टियर- 2 और -3 शहरों में फेस्टिव सीजन सेल के पहले 36 घंटों के दौरान बढ़ोतरी की है. अमेजन का दावा है कि त्योहारी सीजन की बिक्री के पहले 36 घंटों के दौरान अपने प्लेटफॉर्म से छोटे और मध्यम व्यवसायों और स्टार्टअप द्वारा पेश किए गए 10 लाख अद्वितीय उत्पादों की बिक्री दर्ज की गई है.       

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' सेल के दौरान टियर 2 और 3 शहरों में ई-कॉमर्स प्रमुख के कुल ग्राहक आधार का 75% हिस्सा था. कंपनी ने कहा कि उसके प्राइम मेंबर साइन अप पिछले साल की तुलना में 1.9 गुना बढ़े और कुल नए साइन अप में से 68% टियर 2 और 3 शहरों से थे.  अमेजन प्राइम यूजर्स से विशेष सेवाओं के लिए शुल्क लेता है लेकिन साइन-अप में भुगतान और गैर-भुगतान दोनों यूजर्स शामिल होते हैं.    

मीशो पर आए 87 लाख से ज्यादा ऑर्डर

सॉफ्टबैंक समर्थित ई-कॉमर्स फर्म मीशो ने भी अपने पांच दिवसीय त्योहारी सीजन की बिक्री के पहले दिन शुक्रवार को करीब 87.6 लाख ऑर्डर के साथ कारोबार में लगभग 80% की उछाल दर्ज की. कंपनी ने एक बयान में कहा टियर 2, 3 और 4 शहरों में पहले दिन लगभग 85% ऑर्डर थे. कंपनी ने कहा कि उसे जामनगर, अलाप्पुझा, छिंदवाड़ा, डेवनगेरे, हसन, गोपालगंज, गुवाहाटी, सीवान, तंजावुर और अंबिकापुर जैसे देश के दूर दराज के इलाकों से ऑर्डर मिले हैं. 

कंपनी के अनुसार फैशन, सौंदर्य और पर्सनल केयर, घर-रसोई और इलेक्ट्रॉनिक सामान पहले दिन सबसे अधिक बिकने वाली श्रेणियां थीं. उपभोक्ताओं ने साड़ी से लेकर एनालॉग घड़ियों, आभूषण सेट, मोबाइल केस और कवर, ब्लूटूथ हेडफोन तक सब कुछ खरीदा. मीशो के एक प्रवक्ता ने कहा, “लगभग 85% ऑर्डर और लगभग 75% विक्रेता टियर 2 और उससे आगे के शहरों से आने के साथ, हम देश के सबसे दूरदराज के इलाकों में भी दूरगामी प्रभाव पैदा कर सके हैं."

प्रति सेकंड आए फ्लिपकार्ट पर इतने ग्राहक

फ्लिपकार्ट ने कहा कि द बिग बिलियन डेज (TBBD) ने ऐप पर सबसे अधिक छोटे शहरों के यूजर्स (1.6 मिलियन प्रति सेकंड) ने विजिट किया. लैपटॉप, स्मार्ट घड़ियों, ट्रूवायरलेस जैसी श्रेणियों में सबसे अधिक मांग देखी गई. कंपनी ने कहा कि इसके आसान पेमेंट ऑप्शन फ्लिपकार्ट पे लेटर ईएमआई को अपनाने में 12 गुना वृद्धि देखी गई है. इसकी पहले दिन की त्योहारी बिक्री के रुझान ने लेनदेन में स्वस्थ वृद्धि का संकेत दिया. फ्लिपकार्ट गिफ्ट कार्ड्स ने ऑन-प्लेटफॉर्म बिक्री और रिडेम्पशन में वृद्धि देखी. कंपनी ने कहा कि मेकअप और परफ्यूम कैटेगिरी में उपभोक्ताओं के बीच काजल सबसे अधिक मांग वाला उत्पाद है - एक काजल हर सेकेंड बेचा जा रहा है. शॉपी समेत 11 लाख व्यवसाय इस साल बिग बिलियन डेज में भाग ले रहे हैं.

VIDEO: किसी ज़माने में था देश का सबसे बड़ा मॉल, अब लगने वाला है ताला! जानें आखिरी क्यों आई ऐसी नौबत

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई शिपरॉकेट, ₹0.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज; रेवेन्यू 34.7% बढ़ा

शिपरॉकेट का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.7 फीसदी बढ़कर 673.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 500.2 करोड़ रुपये था.

8 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

11 hours ago

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

12 hours ago

सेबी का जापानी समझौता: ऐसे नुकसान का निपटारा, जो अब अस्तित्व में ही नहीं है

एक पूर्णकालिक सदस्य ने निप्पॉन से जुड़े आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. दूसरे सदस्य अभी फैसला नहीं कर पाए हैं. बॉन्ड फिर से जीवित हो गए हैं. और सेबी चेयरमैन की डायरी बार-बार निप्पॉन से टकरा रही है.

12 hours ago

वेदांता की पूर्व डिप्टी CFO स्वाति चौहान ने शुरू की अपनी कंपनी, निवेशक संबंधों पर करेगी काम

गुरुग्राम की Vaydha Advisory स्मॉल और मिड-कैप कंपनियों को निवेशक संबंध (Investor Relations), IPO की तैयारी, कंपनियों के विभाजन और अधिग्रहण से जुड़ी सलाह देगी.

13 hours ago


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

12 hours ago

विश्व बैंक: भारत ने रचा इतिहास

भारत में गरीबी में आई भारी कमी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस प्रगति को बनाए रखने के लिए बेहतर रोजगार और कम ध्रुवीकृत राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है.

8 hours ago

ZEE5 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-क्रिएटिव नियुक्त हुए प्रिंस मिश्रा

प्राइम वीडियो में काम कर चुके प्रिंस मिश्रा के पास फिल्म, विज्ञापन, टेलीविजन, रेडियो और ओटीटी क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है. ZEE5 में वह ब्रांड की पहचान मजबूत करने और दर्शकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने पर काम करेंगे.

11 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

11 hours ago

सेबी ने म्यूचुअल फंड के लिए शुरू की नेट सेटलमेंट की सुविधा, 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नियम

सेबी ने म्यूचुअल फंड स्कीमों को शेयरों की खरीद और बिक्री से मिलने वाली रकम को आपस में एडजस्ट करने की अनुमति दी है.

13 hours ago