होम / बिजनेस / DreamFolks की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, मालामाल हुए निवेशक, 56% प्रीमियम पर लिस्ट

DreamFolks की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, मालामाल हुए निवेशक, 56% प्रीमियम पर लिस्ट

कंपनी के शेयरों का इश्यू प्राइस 326 रुपये प्रति शेयर था. DreamFolks के शेयर ने आज इंट्रा डे के दौरान 549 रुपये प्रति शेयर की ऊंचाई को छुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: एयरपोर्ट सर्विसेज एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म DreamFolks की शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई है. लंबे समय के बाद कोई IPO आया है जिसने निवेशकों को बंपर कमाई कराई है. ग्रे मार्कटे में इसके शेयरों को जोरदार रिस्पॉन्स मिला था.

DreamFolks के निवेशक मालामाल

DreamFolks का NSE पर शेयर 56% प्रीमियम के साथ 508 रुपये प्रति शेयर के भाव से लिस्ट हुआ है. जबकि BSE पर ये शेयर 55% प्रीमियम के साथ 505 रुपये प्रति शेयर की कीमत लिस्ट हुआ है. कंपनी के शेयरों का इश्यू प्राइस 326 रुपये प्रति शेयर था. DreamFolks के शेयर ने आज इंट्रा डे के दौरान 549 रुपये प्रति शेयर की ऊंचाई को छुआ है. अब भी ये 45 परसेंट की मजबूती के साथ 473 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. 

जोरदार सब्सक्राइब हुआ था इश्यू

आपको बता दें कि DreamFolks का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24 अगस्त से 26 अगस्त के बीच खुला था. DreamFolks सर्विसेज ने एंकर निवेशकों से 253 करोड़ रुपये जुटाए थे. एंकर निवेशकों में BNP Paribas Arbitrage, Saint Capital Fund, Segantii India Mauritius, कुबेर इंडिया फंड, स्मॉल कैप वर्ल्ड फंड, आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड, सुंदरम म्यूचुअल फंड, Quant Mutual Fund और पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कंपनी शामिल हैं. इश्यू के आखिरी दिन ये 56.68 गुना सब्सक्राइब हुआ था. इसमें क्वालिफाइड इंस्टीच्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 70.53 गुना जबकि रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RIIs) का हिस्सा 43.66 गुना भरा था.

कंपनी क्या करती है 
Dreamfolks एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं देने के का काम करती. ये देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट सर्विस एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म मुहैया कराती है, घरेलू लाउंज एक्सेस मार्केट में इसकी हिस्सेदारी 80 परसेंट है. कंपनी की तरफ से ग्राहकों को लाउंज, खाना, स्पा, मीट एंड असिस्ट और ट्रांसफर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं दी जाती हैं. कंपनी इस कोराबार में 2013 से है. कंपनी का असेट-लाइट बिजनेस मॉडल भारत में काम करने वाले ग्लोबल कार्ड नेटवर्क और क्रेडिट कार्ड - डेबिट कार्ड जारी करने वाली कंपनियों को एयरपोर्ट लाउंज ऑपरेटर्स और एयरपोर्ट से जुड़ी दूसरी सेवाएं मुहैया कराने वालों के साथ एक समान टेक प्लेटफॉर्म पर लाकर जोड़ती हैं. 

VIDEO: इस जेल में मिलता है 5 स्टार जैसा खाना, क्या आप भी खाना चाहेंगे?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

51 seconds ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

11 minutes ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

1 hour ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

3 hours ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

5 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

11 minutes ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

51 seconds ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

1 hour ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

32 minutes ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

5 hours ago