होम / बिजनेस / DPIIT ने स्‍टार्टअप के लिए नोटिफाई किए नियम, अब आसान हो जाएगा कर्ज लेना

DPIIT ने स्‍टार्टअप के लिए नोटिफाई किए नियम, अब आसान हो जाएगा कर्ज लेना

पैसे की कमी के कारण अपने आईडिया को लेकर आगे नहीं बढ़ पाते थे उनके लिए सरकार ने प्‍लान तैयार कर लिया है. DPIIT ने देशभर के स्‍टार्टअप के लिए क्रेडिट गारंटी स्‍कीम को नोटिफाई कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश में जो स्‍टार्टअप अब तक पैसे की कमी के कारण अपने आईडिया को लेकर आगे नहीं बढ़ पाते थे उनकी परेशानी को दूर करने के लिए सरकार ने प्‍लान तैयार कर लिया है. कॉमर्स मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाला डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंटर्नल ट्रेड ने देशभर के स्‍टार्टअप के लिए क्रेडिट गारंटी स्‍कीम को नोटिफाई कर दिया है.  इस स्‍कीम के नोटिफाई होने के बाद अब स्‍टार्टअप के लिए कर्ज लेना आसान हो जाएगा और वो आसानी से अपने आईडिया के साथ बिजनेस कर सकेंगें.  


क्‍या है क्रेडिट गारंटी स्‍कीम फॉर स्‍टार्टअप
सरकार के द्वारा लाई जा रही इस स्‍कीम के तहत देश में सभी तरह के स्‍टार्टअप को आसानी से कर्ज मिल सकेगा। सरकार ने कर्ज की सीमा भी तय कर दी है.  इस योजना के तहत 10 करोड़ से ज्‍यादा का कर्ज नहीं मिल सकेगा। क्रेडिट गारंटी स्‍कीम फॉर उन स्‍टार्टअप को दिया जाएगा जो सदस्‍य संस्‍थानों से जुड़े हुए हैं. क्रेडिट गारंटी स्‍कीम ट्रांजेक्‍शन आधारित और अम्‍ब्रेला आधारित होगी.

 
किसको मिलेगा कितना लोन 
अधिसूचना में साफ साफ बताया गया है कि लेन देन आधारित लोन में किस तरह से उधार दिया जाएगा.  लेन देन आधारित लोन में तीन करोड़ रुपये तक के लिए ये 75 प्रतिशत होगा जबकि तीन से पांच करोड़ के लिए ये 65 प्रतिशत होगा.  इसी तरह अम्‍ब्रेला आधारित गारंटी कवर सेबी के एएफआई नियमों के तहत रजिस्‍टर वेंचर को गारंटी दी जाएगी.  ये उनके द्वारा उठाए गए फंड की प्रकृति और उनके द्वारा  प्रदान की गई डेट फंडिंग को देखते हुए दिया जाएगा.  अम्‍ब्रेला बेस्‍ड कवर की सीमा वास्तिवक नुकसान या पूल्‍ड इनवेस्‍टमेंट के अधिकतम पांच प्रतिशत तक होगी जिस पर पात्र स्‍टार्टअप फंड से कवर ले रहे हैं.  इसकी सीमा भी 10 करोड़ रुपये तक तय की गई है.


 डीपीआईआईटी करेगा समीक्षा 
इस पूरे तंत्र के लिए डीपीआईआईटी एक मैनेजमेंट समिति भी बनाने जा रहा हे.  जिसके तहत जिन्‍हें लोन दिया जाएगा उनकी समीक्षा उनकी योग्‍यता और उनको लोन देने के बाद उन्‍हें सलाह मशवरा भी दिया जाएगा.  जिससे स्‍टार्टअप को आगे बढ़ने में मदद मिले.  यही नहीं सरकार की योजना लोन दिए जाने वाले स्‍टार्टअप को समय समय पर अलग-अलग तरह की ट्रेनिंग देने की भी है जिससे उनका कारोबार सफल हो सके. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago