✕

होम / बिजनेस / डोनाल्ड ट्रंप या कमला हैरिस, किसकी जीत से प्रभावित होगा हमारा शेयर बाजार? 

डोनाल्ड ट्रंप या कमला हैरिस, किसकी जीत से प्रभावित होगा हमारा शेयर बाजार? 

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए कल वोटिंग होनी है. डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस दोनों ही अपनी जीत के दावे कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका के राष्ट्रपति की कुर्सी कौन संभालेगा, इसका फैसला जनता कल कर देगी. 5 नवंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग होनी है. इसके बाद नतीजे आने शुरू हो जाएंगे. डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कांटे का मुकाबला होने की संभावना है. हालांकि, माना जा रहा है कि जीत ट्रंप के दरवाजे पर दस्तक दे सकती है. डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार हैं और कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. 

पूरी दुनिया की है नज़र
डोनाल्ड एक बार फिर से सत्ता में आएंगे या फिर अमेरिकी जनता कमला हैरिस को मौका देगी, इस पर भारत सहित पूरी दुनिया की नज़र है. रिसर्च एंव इन्वेस्टमेंट पवार हाउस Emkay Global ने इस बारे में एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि डोनाल्ड ट्रंप की जीत से अमेरिकी शेयर बाजार में ज्यादा तेजी आएगी. कुछ एनालिस्ट्स का तो यहां तक कहना है कि वैश्विक वित्तीय बाजारों ने अभी से ट्रंप की जीत पर जश्न मनाने की तैयारी शुरू कर दी है. डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर कंपनियों के लिए टैक्स के नियम नरम हो सकते हैं. ट्रंप कंपनियों के लिए ज्यादा और सख्त नियम-कानून लागू करने के पक्ष में नहीं रहे हैं.

हैरिस से खुश नहीं होगा बाजार
एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर चुनावी नतीजे स्पष्ट नहीं आते हैं, तो इसका स्टॉक मार्केट पर खराब असर पड़ेगा. खासकर, यदि कमला हैरिस जीतती हैं, तो स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है. बिकवाली दबाव से प्रमुख अमेरिकी सूचकांक 5 प्रतिशत तक टूट सकते हैं. वहीं, ट्रंप की जीतने पर शेयर मार्केट में तेजी तो आएगी. हालांकि, अमेरिका फर्स्ट की उनकी नीति की वजह से टैरिफ में इजाफा हो सकता है. उस स्थिति में चीन पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा. साथ ही भारत भी इससे अछूता नहीं रहेगा. 

ऐसे मिल सकता है फायदा
यदि चुनावी नतीजों से अमेरिकी बाजार में हलचल होती है, तो इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल सकता है. कुछ एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि ट्रैफिक बढ़ने से भारत से ज्यादा नुकसान चीन हो होगा. चीन के स्टॉक मार्केट्स पर भी दबाव बढ़ सकता है. अगर दबाव की स्थिति निर्मित होती है, तो भारत के लिए फायदे की संभावना बन सकती है. क्योंकि चीनी मार्केट में हालिया तेजी के चलते विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से पैसा निकालकर चीन में लगाया है. पिछले एक महीने में उनकी बिकवाली करीब 1 लाख करोड़ रुपए रही है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

38 minutes ago

RBI ने बैंकों से सोखे ₹2.10 लाख करोड़, सिस्टम में अभी भी ₹5.16 लाख करोड़ की अतिरिक्त नकदी

VRRR नीलामी के जरिए RBI ने दो चरणों में सोखी अतिरिक्त नकदी, 4 अक्टूबर तक बैंकिंग सिस्टम में करीब ₹5.16 लाख करोड़ की सरप्लस लिक्विडिटी

51 minutes ago

अडानी ग्रुप से जुड़ी विशाखा रिन्यूएबल्स का IPO जल्द, ₹1,250 करोड़ के फ्रेश इश्यू के लिए DRHP दाखिल

कंपनी IPO में 1.81 करोड़ शेयरों की OFS भी लाएगी, सोलर ग्लास और मॉड्यूल के चार प्रमुख कंपोनेंट बनाती है विशाखा रिन्यूएबल्स

1 hour ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

2 hours ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

2 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी ग्रुप से जुड़ी विशाखा रिन्यूएबल्स का IPO जल्द, ₹1,250 करोड़ के फ्रेश इश्यू के लिए DRHP दाखिल

कंपनी IPO में 1.81 करोड़ शेयरों की OFS भी लाएगी, सोलर ग्लास और मॉड्यूल के चार प्रमुख कंपोनेंट बनाती है विशाखा रिन्यूएबल्स

1 hour ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

38 minutes ago

RBI ने बैंकों से सोखे ₹2.10 लाख करोड़, सिस्टम में अभी भी ₹5.16 लाख करोड़ की अतिरिक्त नकदी

VRRR नीलामी के जरिए RBI ने दो चरणों में सोखी अतिरिक्त नकदी, 4 अक्टूबर तक बैंकिंग सिस्टम में करीब ₹5.16 लाख करोड़ की सरप्लस लिक्विडिटी

51 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

2 hours ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

2 hours ago