होम / बिजनेस / इस नामी Pizza ब्रैंड ने 50 % तक कम किए दाम, अब इतने में मिल रहा है Veg-Non Veg Pizza

इस नामी Pizza ब्रैंड ने 50 % तक कम किए दाम, अब इतने में मिल रहा है Veg-Non Veg Pizza

पिछली तिमाहियों में सभी QSR कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजों में कमी का सामना किया है. कुछ जहां पहले कीमत कम कर चुके हैं तो कुछ अब कर रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लगातार तेजी से बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍था में स्‍थापित कारोबारों के लिए बड़ी चुनौती पेश हो रही है. छोटे कारोबारियों ने बड़े प्‍लेयरों के सामने ऐसी चुनौती पेश कर दी है कि उन्‍हें भी सोचना पड़ रहा है. इसी कड़ी में अब जाने-माने पिज्‍जा ब्रैंड Domino’s ने अपने लॉर्ज पिज्‍जा के दामों में 50 प्रतिशत तक की कमी कर दी है. Domino’s के 50 प्रतिशत तक दाम कम करने के बाद अब लॉर्ज पिज्‍जा की कीमतों में कमी आ गई है. 

अब कितने में मिलेगा आपको लॉर्ज पिज्‍जा 
अगर आप भी पिज्‍जा खाने के लिए Domino’s जाते हैं तो वहां अब आपको वेज और नॉन वेज पिज्‍जा के लिए कम पैसे चुकाने होंगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वेज पिज्‍जा के लिए अब आपको 499 से 799 रुपये चुकाने होंगे. इसी तरह अगर आपको नॉन वेज पिज्‍जा खाना है तो उसके लिए आपको 549 से 919 रुपये तक चुकाने होंगे. Domino’s ने ये कदम बाजार में पैदा हो रही परिस्थितियों के कारण लिया है. कंपनी को कई नए ब्रैंड के कारण प्रतिस्‍पर्धा का सामना करना पड़ रहा है. गो पिज्‍जा, टॉसिन, लियो पिज्‍जेरिया, मोज्‍जो पिज्‍जा, ओवेनस्‍टोरी और ला पिनोज जैसे छोटे कारोबारियों के उभरने के कारण ये कदम उठाना पड़ा है. 

इस कदम से ये चाहती है कंपनी 
इस कदम को उठाकर कंपनी बाजार में मिल रही प्रतिस्‍पर्धा को कम करना चाहती है. कीमतों में इस कमी के बाद अब बाजार में Domino’s के पिज्‍जा भी काफी किफायती हो गए हैं. वहीं अगर Domino’s की मदर कंपनी जूबिलिएंट फूडवर्क्‍स की बात करें तो उसे जून तिमाही में बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा है. कंपनी के शुद्ध मुनाफे में  गिरावट का सामना करना पड़ा है. ये तकरीबन 28.91 करोड़ रुपये थी. माना जा रहा है कि दामों में इस कमी के बाद कंपनी के आने वाली तिमाही में नतीजे सुधर पाएंगे. 

अकेले यही कंपनी नहीं हुई है प्रभावित 
भारत के क्‍यूएसआर (क्विक सर्विस रेस्‍टोरेंट) बाजार में मौजूदा समय में अकेले Domino’s ही नहीं बल्कि पिज्‍जा हट (Pizza Hut) से लेकर बर्गर किंग (Burger King), केएफसी (KFC) जैसे रेस्‍टोरेंट काम कर रहे हैं. इन सभी ने अपने कारोबार में पिछली तिमाही में कमी का सामना किया है. नतीजतन सभी कीमतों में कमी लाकर उस प्रतिस्‍पर्धी बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं. इससे पहले पिज्‍जा हट ‘फ्लेवर वन’ रेंज को बढ़ावा देकर अपनी शुरुआती कीमत को 79 रुपये पर ला चुका है  जोकि पहले 200 रुपये हुआ करती थी.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Piramal Alternatives ने JRG Automotive में लगाए 125 करोड़ रुपये, मैन्युफैक्चरिंग विस्तार को मिलेगी रफ्तार

कंपनी ने बताया कि नई पूंजी का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने और रणनीतिक विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में किया जाएगा.

1 minute ago

क्रिप्टोकरेंसी पर RBI की सख्ती बरकरार, टैक्स चोरी के बढ़ते खतरे पर आयकर विभाग की चेतावनी

दस्तावेजों के अनुसार, RBI ने एक बार फिर अपनी पुरानी राय दोहराई है कि बैंकों और अन्य विनियमित वित्तीय संस्थानों को क्रिप्टोकरेंसी या निजी तौर पर जारी किए गए स्टेबलकॉइन्स को रखने, उनमें निवेश करने या किसी भी तरह का एक्सपोजर लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

39 minutes ago

SBI Funds Management IPO: ₹545-574 का प्राइस बैंड तय, 14 जुलाई से खुलेगा इश्यू

SBI Funds Management ने अपने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. कंपनी अपने कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹54 का विशेष डिस्काउंट भी दे रही है.

3 hours ago

SIP का बढ़ता क्रेज: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का रिकॉर्ड निवेश, छोटे राज्यों ने मारी बाजी

AMFI की रिपोर्ट बताती है कि देश के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में म्यूचुअल फंड AUM का 65% से अधिक हिस्सा खुदरा निवेशकों के पास है.

3 hours ago

भारत की विकास दर पर IMF का नया अनुमान, FY27 में 6.4% रहेगी GDP ग्रोथ

IMF का कहना है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा और मजबूत घरेलू मांग तथा सेवा क्षेत्र की बदौलत अर्थव्यवस्था की रफ्तार बरकरार रहेगी.

4 hours ago

बड़ी खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

29 minutes ago