होम / बिजनेस / क्‍या आपके Paytm-Fastag में हैं 250 रुपये का मिनिमम बैलेंस? जानिए कैसे पा सकते हैं वापस? 

क्‍या आपके Paytm-Fastag में हैं 250 रुपये का मिनिमम बैलेंस? जानिए कैसे पा सकते हैं वापस? 

जब से आरबीआई की ओर से पेटीएम के खिलाफ कदम उठाया गया है तब से लेकर अब तक लगातार कंपनी के शेयरों में कमी हो रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लिए फास्‍टैग जारी करने वाली संस्‍था IHMCL ने पेटीएम पेमेंट बैंक को 32 बैंकों की सूची से हटा दिया है. अब 29 तारीख के बाद पेटीएम से उसे रिचार्ज नहीं किया जा सकेगा और ना ही नया फास्‍टैग लिया जा सकेगा. ऐसे में सवाल ये खड़ा हो रहा है कि अगर आपके फॉस्‍टैग में बैंलेंस है तो आप उसे कैसे वापस पा सकते हैं या अगर आप पेटीएम फास्‍टैग को कैसे सरेंडर कर पाएंगे. आज अपनी इस स्‍टोरी में हम आपको यही बताने जा रहे हैं. 

लगभग 2 करोड़ लोगों के पास है पेटीएम फास्‍टैग 
पेटीएम एक बड़ी फिनटेक कंपनी है तो ऐसे में देश के करोड़ों लोगों ने उसके पेटीएम पेमेंट बैंक के जरिए फास्‍टैग खरीदा है. पेटीएम की ओर से जारी किए गए फास्‍टैग में किसी की सिक्‍योरिटी 150 रुपये थी तो किसी की सिक्‍योरिटी 250 रुपये थी. सिक्‍योरिटी का मतलब है कि इतना बैलेंस रखना जरूरी है. लेकिन अगर आपके पास भी पेटीएम का फास्‍टैग है तो उसे हटाने से पहले आपको नया फास्‍टैग लेना होगा.  IHMCL ने 32 बैंकों की सूची जारी की है जिसके आप इनमें से किसी एक से नया फास्‍टैग ले सकते हैं. 

 कैसे पा सकते हैं सिक्‍योरिटी वापस? 
नया फास्‍टैग लेने के बाद आप पेटीएम फास्‍टैग को कार से निकाल कर रख लें. अब हम आपको बताते हैं कि आप अपनी सिक्‍योरिटी वापस कैसे पास सकते हैं? आप अपनी सिक्‍योरिटी को वापस पाने के लिए 18001204210 पर संपर्क कर सकते हैं.इस नंबर पर कॉल करने के बाद आपको फास्‍टैग का विकल्‍प चुनना होगा. इसके बाद आपको पेटीएम फास्‍टैग को बंद करने का विकल्‍प मिल जाएगा. पेटीएम के ऐप से भी आप फास्‍टैग को बंद करने का ऑप्‍शन पा सकते हैं. 

पेटीएम की कम नहीं हो रही हैं समस्‍याएं 
जब से आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कदम उठाया है तब से लेकर अब तक कंपनी का बड़ा नुकसान हो चुका है. 31 जनवरी को आरबीआई की ओर से उठाए गए कदम के बाद कंपनी का शेयर 600 रुपये के स्‍तर से लेकर आज 341 रुपये के स्‍तर तक आ चुका है. हालांकि आज कंपनी का शेयर हरे निशान के साथ बंद हुआ लेकिन कंपनी की दूसरी समस्‍याएं खत्‍म होने का नाम नहीं ले रही हैं. कंपनी के खिलाफ ईडी भी जांच शुरू कर चुकी है. 

ये भी पढ़ें: व्‍हीलचेयर मिल जाती तो नहीं जाती 80 साल के बुजुर्ग की जान? एयर इंडिया ने दी सफाई
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

11 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

15 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

15 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

16 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

16 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

15 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

11 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

13 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

14 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

15 hours ago