होम / अप्वाइंटमेंट / टाटा मोटर्स से PwC इंडिया पहुंचें अगस्ति कौल्गी, मीडिया रिलेशंस के निदेशक बने
टाटा मोटर्स से PwC इंडिया पहुंचें अगस्ति कौल्गी, मीडिया रिलेशंस के निदेशक बने
अगस्ति कौल्गी ने टाटा मोटर्स से अलग होकर पीडब्ल्यूसी इंडिया में मीडिया रिलेशंस और कम्युनिकेशंस की निदेशक के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है. उन्होंने लिंक्डइन पर इस नियुक्ति की जानकारी साझा की.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 hour ago
अगस्ति कौल्गी ने टाटा मोटर्स से अलग होकर पीडब्ल्यूसी इंडिया में मीडिया रिलेशंस और कम्युनिकेशंस की निदेशक के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है. उन्होंने लिंक्डइन पर इस नियुक्ति की जानकारी साझा की.
अगस्ति कौल्गी पीडब्ल्यूसी इंडिया से जुड़ गए हैं. उन्हें कंपनी में मीडिया रिलेशंस और कम्युनिकेशंस की निदेशक नियुक्त किया गया है. इससे पहले वह टाटा मोटर्स में कार्यरत थे. इस नियुक्ति के साथ उन्होंने वाहन उद्योग से पेशेवर सेवाओं के क्षेत्र में कदम रखा है.
कौल्गी ने लिंक्डइन पर अपनी नई भूमिका की जानकारी साझा करते हुए इसे अपने पेशेवर जीवन का नया अध्याय बताया. उन्होंने कहा कि इस भूमिका के जरिए उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में काम करने और नए दृष्टिकोणों से जुड़ने का अवसर मिलेगा.
टाटा मोटर्स में अपने कार्यकाल को याद करते हुए कौल्गी ने वहां मिले अनुभवों, भरोसे और पेशेवर संबंधों के लिए आभार व्यक्त किया. उनकी नई भूमिका में मीडिया संबंधों और संचार से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी शामिल होगी.
टैग्स