होम / बिजनेस / जिस रियल एस्टेट डील को लेकर चर्चा में हैं D-Mart के CEO, जानें क्या है वो?

जिस रियल एस्टेट डील को लेकर चर्चा में हैं D-Mart के CEO, जानें क्या है वो?

अभी डी-मार्ट के देशभर में केवल 284 स्टोर्स हैं, जिसे राधाकिशन दमानी बढ़ाकर 1500 करना चाहते हैं. इस हिसाब से कंपनी की योजना अगले कुछ समय में 1216 नए स्टोर्स खोलने की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

डी-मार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी कंपनी के विस्तार की खोजना पर काम कर रहे हैं. इसके तहत वह D-Mart के स्टोर्स की संख्या बढ़ाकर 5 गुना करना चाहते हैं. इस बीच, डीमार्ट के सीईओ नेविल नोरोन्हा (Navil Noronha) एक रियल एस्टेट डील को लेकर चर्चा में आ गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोरोन्हा ने बांद्रा (ईस्ट) में 66 करोड़ रुपए का एक आलीशान घर खरीदा है. इसके लिए उन्होंने करीब 3.30 करोड़ रुपए की स्टैम्प ड्यूटी का भुगतान किया है.

इस प्रोजेक्ट में लगाया पैसा
नेविल नोरोन्हा देश के सबसे अमीर CEOs में शामिल हैं. उन्होंने निर्माणाधीन प्रोजेक्ट रुस्तमजी सीजंस में दो यूनिट्स बुक कराई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दोनों यूनिट्स का कुल रेरा कारपेट एरिया 8,640 वर्ग फुट है. इसके अलावा, 912 वर्ग फुट के डेक और टेरेस एरिया को मिलाकर नोरोन्हा के अपार्टमेंट का कुल एरिया 9,552 वर्ग फुट हो गया है. यहां उन्हें 10 कारों की पार्किंग की जगह भी मिलेगी. हालांकि, अभी तक नेविल नोरोन्हा  ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

बांद्रा ईस्ट में बढ़ी दिलचस्पी
बीते कुछ सालों से बांद्रा ईस्ट में खरीदारों की दिलचस्पी बढ़ी है. नेविल नोरोन्हा का 66 करोड़ की लागत वाला घर खरीदना दर्शाता है कि आने वाले दिनों में यह 'दिलचस्पी' और बढ़ सकती है. बता दें कि पिछले साल अवेन्यू सुपरमार्केट्स के स्टॉक में उछाल के चलते नेविल नोरोन्हा भारत के सबसे अमीर प्रोफेशनल मैनेजर बन गए थे. उनके पास Avenue Supermarts का लगभग 2 फीसदी स्टेक है. यह कंपनी DMart Stores की सब्सिडियरी है.

क्या है D-Mart की योजना?
अभी डी-मार्ट के देशभर में केवल 284 स्टोर्स हैं, जिसे राधाकिशन दमानी बढ़ाकर 1500 करना चाहते हैं. इस हिसाब से कंपनी की योजना अगले कुछ समय में 1216 नए स्टोर्स खोलने की है. D-Mart लोगों की पसंद इसलिए बना हुआ है, क्योंकि यहां ग्रॉसरी का सामान सस्ते दामों में मिलता है. इसकी शुरुआत 2002 में मुंबई में हुई थी, यहीं डी-मार्ट का पहला स्टोर खुला था. इसके बाद से अब तक कंपनी के 284 स्टोर्स खुल चुके हैं. D-मार्ट का रिवेन्यु लगातार बढ़ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी साल कंपनी का रिवेन्यु 303.53 अरब रुपए रहा, जबकि पिछले साल यह 237.85 अरब रुपए था. इसके साथ-साथ कंपनी के मुनाफे में भी इजाफा दर्ज किया गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

11 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

11 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

11 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

14 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

15 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

11 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

11 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

11 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.