✕

होम / बिजनेस / DLF का गुरुग्राम में बड़ा निवेश, 6,000 करोड़ रुपये से बनाएगा प्रीमियम ऑफिस और मॉल

DLF का गुरुग्राम में बड़ा निवेश, 6,000 करोड़ रुपये से बनाएगा प्रीमियम ऑफिस और मॉल

DLF की रेंटल आर्म डीएलएफ साइबर सिटी डेवलपर्स लिमिटेड गुरुग्राम में 75 लाख स्क्वॉयर फीट प्रीमियम ऑफिस और रिटेल स्पेस बनाने के लिए 6,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रियल एस्टेट कंपनी DLF की रेंटल आर्म गुरुग्राम में 75 लाख स्क्वॉयर फीट में फैले ऑफिस और रिटेल स्पेस बनाने के लिए करीब 6,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इसके जरिए टॉप क्वॉलिटी ग्रीन कमर्शियल प्रॉपर्टी की डिमांड को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा. डीएलएफ साइबर सिटी डेवलपर्स लिमिटेड (DCCDL) डीएलएफ और सिंगापुर के सॉवरेन वेल्थ फंड जीआईसी के बीच एक ज्वॉइंट वेंचर है, जिसमें डीएलएफ की करीब 67 फीसदी हिस्सेदारी है. 

गुरुग्राम में DLF मॉल बनने का भी काम शुरू 

वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में अपने इंवेस्टर प्रेजेंटेशन में डीएलएफ ने बताया कि उनके रेंटल आर्म ने अपने अल्ट्रा-प्रीमियम कमर्शियल प्रोजेक्ट 'डीएलएफ डाउनटाउन, गुरुग्राम' के नए फेज में 5.5 मिलियन (55 लाख) स्क्वॉयर फीट में फैले ग्रेड ए प्लस ऑफिस स्पेस बनाने का काम शुरू कर दिया है.

इसके अलावा, DCCDL ने गुरुग्राम में DLF मॉल ऑफ इंडिया को बनाने का काम भी शुरू कर दिया है, जिसका टोटल एरिया 20 लाख स्क्वॉयर फीट है. अब तक 3.7 मिलियन (37 लाख) स्क्वॉयर फीट एरिया तक काम पूरा हो चुका है. सूत्रों के मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस ऑफिस कॉम्प्लेस और शॉपिंग मॉल को बनाने में लगभग 6,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

बड़ी कंपनियों को ऐसे ऑफिस स्पेस की तलाश

DLF ग्रुप की किराए पर रियल एस्टेट सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली यूनिट DCCDL के पास 404 लाख स्क्वॉयर फीट के ऑपरेशनल किराये का पोर्टफोलियो है, जिसमें से 364 लाख स्क्वॉयर फीट ऑफिस स्पेस और 40 लाख स्क्वॉयर फीट रिटेल रियल एस्टेट है. भारतीय ऑफिस मार्केट के रूझान पर DLF के वाइस प्रेसिडेंट और एमडी (रेंटल बिजनेस) श्रीराम खट्टर ने बात करते हुए कहा, ''ग्लोबल कंपनियां, खासतौर पर टेक्नोलॉजी फर्म, टैलेंट और वर्ल्ड क्लास कमर्शियल प्रोजेक्ट्स की ओर आकर्षित होते हैं. इन कंपनियों को ग्रेड A++ ऑफिस स्पेस की तलाश होती है, जो सस्टेनेबिलिटी , ग्रीन इनिशिएटिव, सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर और स्केलेबिलिटी पर हाई रेटिंग रखते हैं.'' 

शॉपिंग मॉल के विस्तार पर उन्होंने कहा, ''भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, जहां मध्यम वर्ग और उच्च मध्यम वर्ग का एक बड़ा हिस्सा आर्थिक रूप से आगे बढ़ने की इच्छा रखते हैं. इसी के साथ शहरों में बढ़ती जनसंख्या संगठित रिटेल में मजबूत बढ़ोतरी का कारण बनेगा.''
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

12 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

16 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

18 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

18 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

16 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

10 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

11 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

12 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

12 hours ago