होम / बिजनेस / दिवाली पर भारत ही नहीं, ये देश भी जगमगाएंगे; करोड़ों के कारोबार की उम्मीद  

दिवाली पर भारत ही नहीं, ये देश भी जगमगाएंगे; करोड़ों के कारोबार की उम्मीद  

भारत के साथ-साथ अमेरिका में भी बड़े पैमाने पर दिवाली सेलिब्रेट की जाएगी. इसके अलावा, दुबई में भी खास तैयारियां की गईं हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिवाली की धूम केवल भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका और दुबई में भी है. इन देशों में दिवाली को लेकर खासा उत्साह है. अमेरिका में हिंदू मंदिरों को सजाया गया है. राष्ट्रपति जो बाइडेन 24 अक्टूबर यानी दिवाली वाले दिन वाइट हाउस में रौशनी के इस त्यौहार को सेलिब्रेट करेंगे. एक रिपोर्ट में न्यूयॉर्क के भारतीय ज्वेलरी शॉप-ओनर्स एसोसिएशन के हवाले से बताया गया है कि इस साल दिवाली के मौके पर गहनों की खरीदारी ज्यादा हो रही है. एसोसिएशन को फेस्टिवल सीजन में लगभग 500 करोड़ के व्यापार की उम्मीद है.   

स्कूलों में होगी छुट्टी
अमेरिका में टाइम स्क्वायर से लेकर डिज्नीलैंड तक दिवाली की रौनक दिखाई दे रही है. यहां इस खास मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें यूएस में रहने वाले भारतीयों के साथ-साथ अमेरिकी भी शरीक होंगे. इस बीच, न्यूयॉर्क शहर के मेयर ने एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि 2023 से दिवाली के मौके पर पब्लिक स्कूलों की छुट्टी रहा करेगी. मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि यह निर्णय लंबे समय से पेंडिंग था. अब हम अगले साल से दिवाली पर स्कूलों की छुट्टी रखेंगे. हमारा फैसला बच्चों को रोशनी के त्योहार के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करेगा.

खरीदारी का जोश बरकरार
वहीं, न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल ने दिवाली पर स्कूलों की छुट्टी घोषित करने के लिए मेयर एडम्स को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि यह भारतीय-अमेरिकी समुदाय की लंबे समय से लंबित मांग थी. न्यूयॉर्क शहर के इस फैसले ने विविधता और बहुलवाद को बढ़ावा दिया है. अब सभी क्षेत्रों के लोग भारतीय त्योहारों का आनंद उठा सकेंगे. इधर, भारत की बात करें, तो कोरोना महामारी के बाद इस बाजार में सबसे ज्यादा रौनक नजर आ रही है. लोग बड़े पैमाने पर खरीदारी कर रहे हैं. बढ़ती महंगाई ने लोगों का बाजार ज़रूर बिगाड़ा है, लेकिन फेस्टिवल के मौके पर खरीदारी का जोश उनमें बरक़रार है.

दुबई की दिवाली होगी खास
उधर, खाड़ी देश दुबई में भी दिवाली धूमधाम से सेलिब्रेट की जाएगी. इस बार दिवाली पर होने वाले लाइट एंड वॉटर शो और बॉलीवुड नाइट आकर्षक का केंद्र रहेंगे. भारत के महावाणिज्य दूतावास के सहयोग से दुबई फेस्टिवल्स और रिटेल एस्टेब्लिशमेंट ने रंगीन दिवाली कैलेंडर तैयार किया है. स्थानीय कारोबारियों को भी दिवाली के अवसर पर अच्छी-खासी खरीदारी की उम्मीद है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

22 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago