होम / बिजनेस / Divi's Labs को मिला 82 करोड़ का टैक्स नोटिस, लेकिन शेयरों पर नहीं दिखा कोई असर 

Divi's Labs को मिला 82 करोड़ का टैक्स नोटिस, लेकिन शेयरों पर नहीं दिखा कोई असर 

हैदराबाद मुख्यालय वाली इस कंपनी की स्थापना 12 अक्टूबर 1990 को हुई थी. Murali Divi द्वारा स्थापित इस कंपनी में 13,884 से ज्यादा कर्मचारी हैं.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फार्मा सेक्टर की कंपनी Divi's Laboratories Ltd को टैक्स नोटिस मिला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी को 82 करोड़ रुपए का GST (Goods and Service Tax) डिमांड नोटिस मिला है. Divi's Labs ने 16 नवंबर को शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया है कि नोटिस हैदराबाद के GST कमिश्नरेट की ओर से जारी हुआ है. इसमें IGST (Integrated Goods and Services Tax) के साथ, ब्याज और जुर्माना मिलाकर कुल 82,04,24,880 रुपए की मांग की गई है. 

कंपनी करेगी अपील
Divi's Labs GST कमिश्नरेट की इस कार्रवाई से नाखुश है और उसके नोटिस के खिलाफ अपील दायर करने का फैसला लिया है. कंपनी का कहना है कि उसने नोटिस का मूल्यांकन किया है और अपीलेट अथॉरिटी के समक्ष अपील दायर करेगी. Divi's Labs को उम्मीद है कि फैसला उसके पक्ष में आएगा और इस आदेश का वित्तीय तौर पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा. GST कमिश्नरेट के डिमांड नोटिस का शेयर बाजार में कंपनी के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा है. खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर करीब 1 प्रतिशत उछाल के साथ 3,556.45 रुपए पर कारोबार कर रहे थे.   

ऐसी है वित्तीय सेहत
कंपनी की वित्तीय सेहत की बात करें, तो मौजूदा वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में Divi's Labs का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 29.50 प्रतिशत गिरकर 348 करोड़ रुपए रहा. जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 493.60 करोड़ रुपए था. पिछले 6 माह में कंपनी का शेयर करीब 8.57% प्रतिशत चढ़ा है. इस शेयर का अपना 52 वीक का हाई लेवल 3,934.70 रुपए और लो लेवल 2,730 रुपए है. हैदराबाद मुख्यालय वाली इस कंपनी की स्थापना 12 अक्टूबर 1990 को हुई थी. Murali Divi द्वारा स्थापित इस कंपनी में 2020 के आंकड़ों के अनुसार, 13,884 कर्मचारी कार्यरत थे.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

8 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

8 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

8 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

10 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

11 hours ago

बड़ी खबरें