होम / बिजनेस / क्‍या आपने देखी इनकम टैक्‍स की नई वेबसाइट? अब पहले से आसान हो गई है हर जानकारी 

क्‍या आपने देखी इनकम टैक्‍स की नई वेबसाइट? अब पहले से आसान हो गई है हर जानकारी 

आयकर विभाग की इस वेबसाइट में अब इसे इस्‍तेमाल करने वालों को बेहतर इंटरफेस और कई नए फीचर देखने को मिलेंगे. इसमें कई जानकारियों को आकर्षक वीडियो के जरिए भी समझाया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हमारे देश में इनकम टैक्‍स भरने वालों की संख्‍या को बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. कभी जागरुकता अभियान के जरिए के तो कभी टैक्‍स फाइल करने के तरीके को आसान बनाकर. अब इसी कड़ी में आयकर विभाग की नई वेबसाइट को शनिवार को लॉन्‍च कर दिया गया. इस नई वेबसाइट को पहले से ज्‍यादा आकर्षक और कई फीचरों से लैस बनाया गया है. आयकर विभाग के लिए इस वेबसाइट को सीबीडीटी से डिजाइन किया है. 

नए स्‍वरूप में दिखाई देती है ये वेबसाइट 
आयकर विभाग की ये नई वेबसाइट को मोबाइल वेबसाइट के अनुसार भी डिजाइन किया गया है. ये जितनी आकर्षक लैपटॉप या पीसी पर दिखाई देती है उतनी ही आकर्षक मोबाइल पर भी दिखाई देती है. वेबसाइट में एक मेगा मेन्‍यू भी बनाया गया है. अगर आप वेबसाइट को खोलते हैं तो आपको नए बटन संकेत और दूसरी कई अन्‍य जानकारियां जैसे ई-वेरिफाई सिस्‍टम, लिंक आधार स्‍टेटस, लिंक आधार, इनकम टैक्‍स रिटर्न स्‍टेटस जैसे कई कॉलम दिखाई देते हैं. 

टेस्‍ट अपडेट से मिलेगी नई जानकारी 
आयकर विभाग की नई वेबसाइट में एक लेटेस्‍ट अपडेट का कॉलम भी दिया गया है. इस लेटेस्‍ट अपडेट के कॉलम में आपको विभाग के द्वारा जारी की गई नई सूचनाओं की जानकारी मिल पाएगी. साथ ही कई चीजों की जानकारी के लिए वीडियो सेक्‍शन भी बनाया गया है. इस वीडियो सेक्‍शन से आप कई तरह की जानकारियां ले सकते हैं. इनमें ऑफलाइन मोड में कैसे इनकम टैक्‍स फाइल करें की जानकारी लेकर आईटीआर 4, आईटी 2, आईटीआर 1  कैसे फाइल करें ये सभी जानकारियां दी गई हैं. वेबसाइट पर एक इस साल में टैक्‍स फाइल करने वालों की संख्‍या का एक रियल टाइम मॉनिटर भी लगाया गया है. 

उदयपुर में हुआ वेबसाइट का उद्घाटन 
आयकर विभाग की नई वेबसाइट का उद्घाटन उदयपुर में आज में हो रहे चिंतन शिविर के उद्घाटन से किया गया. वेबसाइट का उद्घाटन केन्‍द्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड के अध्‍यक्ष नितिन गुप्‍ता ने किया. मंत्रालय के अनुसार फिर से डिजाइन की गई ये नई वेबसाइट आयकर से संबंधित किसी भी जानकारी को बेहतर तरीके से सामने रखती है. इसके जरिए संबंधित अधिनियमों, नियमों, आयकर परिपत्रों और अधिसूचनाओं तक आसानी से पहुंच प्रदान करता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago