होम / बिजनेस / लगवाई है कोरोना वैक्सीन, तो प्रीमियम पर छूट दे रही है ये बीमा कंपनी

लगवाई है कोरोना वैक्सीन, तो प्रीमियम पर छूट दे रही है ये बीमा कंपनी

लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने के लिए एक बीमा कंपनी ने प्रीमियम में छूट का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारत में भी सरकार अलर्ट हो गई है. लोगों से मास्क पहनने की अपील की जा रही है. इस बीच, एक इंश्योरेंस कंपनी ने घोषणा की है कि कोरोना वैक्सीन लगवा चुके ग्राहकों को हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम में छूट दी जाएगी. कंपनी की तरफ से कहा गया है कि नए पॉलिसीधारक और जो अपनी मौजूदा स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों को रिन्यू कर रहे हैं, दोनों ही छूट के पात्र होंगे.

इन्हें भी मिलेगा लाभ
रिलायंस जनरल इंश्योरेंस की तरफ से बताया गया है कि हेल्थ इन्फिनिटी बीमा पॉलिसी लेने वाले ऐसे ग्राहकों को प्रीमियम में 2.5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जिन्होंने वैक्सीनेशन करवा रखा है. नई पॉलिसी खरीदने वाले या पुरानी पॉलिसी को रिन्यू करवाने वाले, दोनों ग्राहकों को इसका फायदा मिलेगा. इतना ही नहीं, Human Papillomavirus वैक्सीन या Pneumococcal वैक्सीन लगवा चुके ग्राहक भी इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं.

कंपनी ने कही ये बात 
एक मीडिया रिपोर्ट में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के हवाले से बताया गया है कि शीतलहर, कोरोना का बढ़ता खतरा और वायरस से होने वाली अन्य बीमारियों से रक्षा के लिए ग्राहकों को प्रेरित करने के लिए कंपनी ये ऑफर लेकर आई है. हम लोगों से अपील करते हैं कि सुरक्षा के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं. पहले से ही वैक्सीन या बूस्टर डोज लगवाने वालों को रिवॉर्ड देकर रिलायंस जनरल इंश्योरेंस उनका बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करना चाहती है.

IRDA की सलाह
कंपनी की तरफ से बताया गया है कि नई Health Infinity Policy लेने वाले या पुरानी पॉलिसी को रिन्यू करवाने वाले वैक्सीनेटेड कस्टमर प्रीमियम छूट सहित सभी उपलब्ध ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. बता दें कि कोरोना के खतरे को ध्यान में रखते हुए बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने कुछ वक्त पहले बीमा कंपनियों कहा था कि वो ऐसी पॉलिसीधारकों को प्रीमियम में छूट देने पर विचार करें, जिन्होंने COVID-19 वैक्सीन लगवाई है. इसके अलावा, IRDAI ने बीमा कंपनियों से सोशल मीडिया के जरिए कोविड-उपयुक्त व्यवहार को प्रोत्साहित करने को भी कहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

4 minutes ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

16 minutes ago

जेफ बेजोस फिर लौटे ऑपरेशनल भूमिका में, बोले- AI ने बदल दी मेरी रिटायरमेंट की योजना

Amazon CEO पद छोड़ने के बाद दोबारा ऑपरेशनल रोल में लौटे बेजोस, इंडस्ट्रियल AI स्टार्टअप बना मुख्य फोकस

29 minutes ago

ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल में FDI को सरकार की मंजूरी

इस फैसले से Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा. हालांकि, घरेलू बाजार में इन्वेंटरी आधारित ई-कॉमर्स मॉडल पर विदेशी निवेश की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.

3 hours ago

बाजार में आज क्या लौटेगी रौनक? लगातार चार दिन की गिरावट के बाद इन ट्रिगर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 363.66 अंक यानी 0.47% गिरकर 76,391.39 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 126.65 अंक यानी 0.53% टूटकर 23,869.60 अंक पर आ गया.

3 hours ago

बड़ी खबरें

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

4 minutes ago

जेफ बेजोस फिर लौटे ऑपरेशनल भूमिका में, बोले- AI ने बदल दी मेरी रिटायरमेंट की योजना

Amazon CEO पद छोड़ने के बाद दोबारा ऑपरेशनल रोल में लौटे बेजोस, इंडस्ट्रियल AI स्टार्टअप बना मुख्य फोकस

29 minutes ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

16 minutes ago

सरकार के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनिश्चितकालीन अनशन, मांगों पर सकारात्मक रुख का भरोसा

गुरुवार देर रात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर वांगचुक से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने अनशन खत्म करने का फैसला लिया.

2 hours ago