✕

होम / बिजनेस / DGTR ने की स्टील उत्पादों पर 12% सेफगार्ड ड्यूटी लगाने की सिफारिश, मेटल स्टॉक्स में तेजी!

DGTR ने की स्टील उत्पादों पर 12% सेफगार्ड ड्यूटी लगाने की सिफारिश, मेटल स्टॉक्स में तेजी!

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज (DGTR) द्वारा स्टील उत्पादों पर 12% सेफगार्ड ड्यूटी लगाने की सिफारिश भारतीय घरेलू उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत सरकार कॉमर्स मिनिस्ट्री की जांच एजेंसी, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज (DGTR), ने हाल ही में कुछ विशेष स्टील उत्पादों पर 200 दिनों के लिए 12 फीसदी सेफगार्ड ड्यूटी लगाने की सिफारिश की है. इस कदम का उद्देश्य घरेलू स्टील उद्योग को आयात में अचानक बढ़ोतरी से होने वाले संभावित नुकसान से बचाना है. इस अस्थायी शुल्क से घरेलू उद्योग को बेहतर सुरक्षा मिलेगी और मेटल स्टॉक्स में तेजी देखी गई है, जिससे उद्योग को राहत मिलने की उम्मीद है. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. .

क्या है सेफगार्ड ड्यूटी?

DGTR ने यह सिफारिश इस आधार पर की है कि हाल ही में कुछ विशेष स्टील उत्पादों के आयात में भारी बढ़ोतरी हुई है. इससे घरेलू उत्पादकों को गंभीर नुकसान हो सकता है. यह सेफगार्ड ड्यूटी एक अस्थायी टैरिफ बैरियर है, जिसे किसी खास अवधि के लिए लागू किया जाता है. सेफगार्ड ड्यूटी का उद्देश्य इन आयातों पर एक अस्थायी शुल्क लगाकर घरेलू उद्योग की रक्षा करना है. इस ड्यूटी के लागू होने से भारतीय बाजार में इन स्टील उत्पादों की कीमतों में अस्थायी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन यह घरेलू उत्पादकों को संरक्षण प्रदान करेगा. DGTR द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इस ड्यूटी को अंतिम निर्णय होने तक 200 दिनों तक लागू किया जाएगा. नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया कि वित्त मंत्रालय इस शुल्क को लागू करने पर अंतिम निर्णय लेगा.

आयात में वृद्धि के कारण

पिछले कुछ समय में, विशेष रूप से चीन, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में मांग में कमी के कारण, इन देशों से स्टील उत्पादों का आयात भारत में बढ़ा है. 2021-22 के दौरान इन उत्पादों का आयात 22.93 लाख टन था, जो 2023-24 की जांच अवधि में बढ़कर 66.12 लाख टन तक पहुंच गया है. यह वृद्धि मुख्य रूप से चीन, जापान, कोरिया और वियतनाम जैसे देशों से हुई है.

मेटल स्टॉक्स में तेजी

इस सिफारिश के बाद स्टील और मेटल स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. NMDC Steel के शेयर में 8% तक का उछाल आया और यह 36.33 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया. वहीं, स्टील अथॉरिटी (SAIL) के शेयर में 5% की बढ़ोतरी देखी गई, जो 114.40 रुपये पर पहुंच गया. इसके अलावा, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, जिंदल स्टील एंड पावर और एपीएल अपोलो समेत अन्य स्टील स्टॉक्स में भी 2-3% का उछाल आया.

भारत के घरेलू उद्योग के लिए उम्मीद की किरण

DGTR की यह सिफारिश भारतीय स्टील उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि यह घरेलू उत्पादकों को आयात में वृद्धि से होने वाले नुकसान से बचाएगा. इस निर्णय से भारतीय उद्योग को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा का सामना करने में मदद मिलेगी और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

7 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

11 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

13 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

14 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

11 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

5 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

7 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

7 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

7 hours ago