✕

होम / बिजनेस / बाजार में गिरावट के बाद भी चुनिंदा स्टॉक्स में तेजी के दमदार संकेत, आज इन पर रखिए खास नजर

बाजार में गिरावट के बाद भी चुनिंदा स्टॉक्स में तेजी के दमदार संकेत, आज इन पर रखिए खास नजर

मंगलवार को BSE सेंसेक्स 436 अंक फिसलकर 84,666 पर बंद हुआ जबकि NSE निफ्टी 121 अंक गिरकर 25,839 पर आ गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

मंगलवार को बाजार दबाव में जरूर रहा, लेकिन चुनिंदा शेयरों में मजबूत खरीदारी ने निवेशकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. लगातार दूसरे दिन की गिरावट और फेडरल रिज़र्व की नीतिगत घोषणा से पहले की मुनाफावसूली के बावजूद कई स्टॉक्स में तेज़ी के संकेत उभर रहे हैं. विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कमजोर ग्लोबल संकेतों ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स को 436 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी को 121 अंक नीचे धकेला, जबकि दिन के दौरान दोनों इंडेक्स 700 से 230 अंक तक लुढ़क गए थे. फिर भी, कुछ शेयर ऐसे हैं जो आज के सत्र में बेहतर रिटर्न का मौका दे सकते हैं.

कौन से बड़े शेयर दबाव में रहे, किन में तेजी

सेंसेक्स के कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट दिखाई दी. Asian Paints, Tech Mahindra, HCL Technologies, Tata Steel, Maruti Suzuki, Sun Pharma, TCS, ICICI Bank, Bajaj Finance, UltraTech Cement, Mahindra & Mahindra और Tata Motors के यात्री वाहन कारोबार में कमजोरी देखने को मिली. इन दिग्गज शेयरों में बिकवाली ने बाजार को नीचे धकेला. बाजार की कमजोरी के बावजूद कुछ स्टॉक्स मजबूत बने रहे. Titan, Adani Ports, BEL, SBI, Bajaj Finserv, NTPC, Bharti Airtel और Eternal के शेयर हरे निशान में बंद हुए. इन कंपनियों में निवेशकों की अच्छी दिलचस्पी देखने को मिली.

आज की तेजी वाले शेयर

कुछ शेयर ऐसे हैं जिन्होंने अपना 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर पार किया है, जो तेज रुझान का संकेत देता है. Advent Hotels International, Tata Teleservices, Kaynes Technology, Eris Lifesciences, NAVA, Triveni Engineering & Industries और GE Vernova T&D India में मजबूत खरीदारी देखी जा रही है. इन शेयरों का नया हाई बनाना इस बात का इशारा है कि इनके भावों में तेजी आगे भी जारी रह सकती है.

इन शेयरों में दिख रही कमजोरी

तकनीकी संकेतक MACD ने कुछ स्टॉक्स में मंदी का संकेत दिया है. eClerx Services, Reliance Infrastructure, Asian Paints, Ather Energy, Coforge, ITC Hotels और Sobha में कमजोर रुझान बनता दिख रहा है. MACD में बेयरिश क्रॉसओवर आने से इन शेयरों में गिरावट की संभावना बढ़ गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशक तेजी वाले शेयरों में गिरावट आने पर खरीदारी की रणनीति अपना सकते हैं. वहीं जिन स्टॉक्स में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं, उनमें स्टॉप लॉस का इस्तेमाल करना जरूरी है. वैश्विक संकेत और फेड की नीति पर नजर बनाए रखना बाजार की दिशा समझने के लिए अहम रहेगा. चुनिंदा सेक्टरों में मजबूती जारी है, जो निवेशकों के लिए अवसर पैदा कर सकती है.

इन शेयरों में भी दिखेगी हलचल

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आज कई प्रमुख कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. Zydus Lifesciences की विदेशी सहायक कंपनी ने Formycon AG के साथ एक अहम समझौता किया है, जिसके तहत FYB206 नामक चेकपॉइंट इनहिबिटर (Keytruda का बायोसिमिलर है) के लिए अमेरिका और कनाडा में विशेष लाइसेंसिंग और सप्लाई अधिकार मिलेंगे. अमेरिकी निवेश फर्म GQG Partners ने JSW Energy के शेयरों की ओपन मार्केट में बिकवाली कर लगभग ₹676 करोड़ की हिस्सेदारी घटाई है. Godrej Agrovet की सहायक Creamline Dairy Products ने तेलंगाना सरकार के साथ 40 एकड़ में डेयरी प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए ₹150 करोड़ के निवेश वाले MoU पर हस्ताक्षर किए हैं. IRB Infrastructure Developers ने नवंबर में सकल टोल कलेक्शन में 15.8% की बढ़त दर्ज की है, जो ₹716.1 करोड़ रहा. फिनटेक क्षेत्र में Pine Labs की यूनिट Setu ने भारत का पहला ‘एजेंटिक बिल पेमेंट’ अनुभव लॉन्च किया है, जो अब ChatGPT और Claude पर उपलब्ध है और बिल भुगतान में होने वाली गलतियों और चूक को कम करने का लक्ष्य रखता है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

3 minutes ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

12 minutes ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

2 hours ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

2 hours ago

टैक्सपेयर्स के लिए बढ़ी सुविधा, IDFC FIRST Bank के जरिए UPI और कार्ड से भर सकेंगे डायरेक्ट टैक्स

बैंक द्वारा ऑफलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए ग्राहक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

2 hours ago


बड़ी खबरें

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

3 minutes ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

2 hours ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

2 hours ago

टैक्सपेयर्स के लिए बढ़ी सुविधा, IDFC FIRST Bank के जरिए UPI और कार्ड से भर सकेंगे डायरेक्ट टैक्स

बैंक द्वारा ऑफलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए ग्राहक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

2 hours ago

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

22 hours ago