होम / बिजनेस / Delhivery ने पहली बार वार्षिक प्रॉफिट दर्ज किया, Q4 के नतीजे अनुमान से रहे अधिक

Delhivery ने पहली बार वार्षिक प्रॉफिट दर्ज किया, Q4 के नतीजे अनुमान से रहे अधिक

मार्च 2025 तिमाही में EBITDA सालाना आधार पर 100 प्रतिशत बढ़कर 119 करोड़ रुपये हो गया. पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की कुल कंसोलिडेटेड इनकम 9372 करोड़ रुपये दर्ज की गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर Delhivery का जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में नेट कंसोलिडेटेड मुनाफा 72.55 करोड़ रुपये रहा. एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी 68.46 करोड़ रुपये के घाटे में थी. कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि मार्च 2025 तिमाही में उसकी कुल कंसोलिडेटेड इनकम एक साल पहले से लगभग 5 प्रतिशत बढ़कर 2303.48 करोड़ रुपये रही. मार्च 2024 तिमाही में यह 2194.88 करोड़ रुपये थी. मार्च 2025 तिमाही में डेल्हीवरी के खर्च बढ़कर 2248.68 करोड़ रुपये के हो गए. एक साल पहले खर्च 2257.20 करोड़ रुपये के थे. EBITDA सालाना आधार पर 100 प्रतिशत बढ़कर 119 करोड़ रुपये हो गया. EBITDA मार्जिन बढ़कर 5.4 प्रतिशत रहा.

Delhivery को कितना हुआ मुनाफा

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की कुल कंसोलिडेटेड इनकम 9372 करोड़ रुपये दर्ज की गई. एक साल पहले यह 8594.23 करोड़ रुपये थी. शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 162.11 करोड़ रुपये रहा. वित्त वर्ष 2024 में कंपनी 249.18 करोड़ रुपये के घाटे में थी. 16 मई को BSE पर डेल्हीवरी का शेयर 0.86 प्रतिशत गिरावट के साथ 321 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप 24000 करोड़ रुपये है. शेयर पिछले एक महीने में 22 प्रतिशत और केवल एक सप्ताह में 7 प्रतिशत मजबूत हुआ है. कंपनी में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है.

डेल्हीवरी ने हाल ही में की है Ecom Express की खरीद

इस साल अप्रैल में Delhivery ने एक अन्य लॉजिस्टिक्स फर्म Ecom Express Limited को 1,407 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए डेफिनिटिव एग्रीमेंट साइन किया. सौदे के तहत Ecom Express में 99.4 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी जाएगी. खरीद के पूरा होने के बाद ईकॉम, डेल्हीवरी की सहायक कंपनी बन जाएगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत पर जापान का बड़ा दांव, ₹1 लाख करोड़ का निवेश, सेमीकंडक्टर, AI और ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत

दोनों देशों ने ऊर्जा सुरक्षा, रणनीतिक तेल भंडारण, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ग्रीन एनर्जी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है.

2 hours ago

केरल विझिंजम पोर्ट डील के पीछे कौन? सौदे की परतें खोलती खास पड़ताल

$1.4 अरब की अडानी डील, जटिल कॉरपोरेट संरचनाएं, फैमिली ट्रस्ट और एक ऐसा नेटवर्क, जिसकी कड़ियां चुपचाप पनामा नहर तक पहुंचती हैं. (भाग-1)

2 hours ago

पूर्व टीवी संपादक ने शुरू की उत्तर प्रदेश की पहली NABL-मान्यता प्राप्त फॉरेंसिक लैब

इस उपलब्धि के साथ Laxhar Evidence Labs उत्तर प्रदेश की पहली ऐसी फॉरेंसिक लैब बन गई है, जिसे सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में NABL की मान्यता मिली है. ह

2 hours ago

ICAR और सेशेल्स के बीच MoU, जलवायु-अनुकूल खेती और हॉर्टिकल्चर को मिलेगा बढ़ावा

भारत और सेशेल्स ने कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

17 hours ago

फर्स्टक्राई समर्थित स्वारा बेबी लाएगी ₹1,000 करोड़ का IPO, सेबी के पास दाखिल किया DRHP

स्वारा बेबी डिस्पोजेबल हाइजीन उत्पादों का निर्माण करती है. कंपनी बेबी केयर, एडल्ट इनकॉन्टिनेंस और फेमिनिन हाइजीन सेगमेंट में कई प्रोडक्ट बनाती है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रो. उमेश वी. वाघमारे बने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के नए सचिव

केंद्र सरकार ने प्रो. उमेश वी. वाघमारे की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है.

2 hours ago

भारत पर जापान का बड़ा दांव, ₹1 लाख करोड़ का निवेश, सेमीकंडक्टर, AI और ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत

दोनों देशों ने ऊर्जा सुरक्षा, रणनीतिक तेल भंडारण, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ग्रीन एनर्जी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है.

2 hours ago

एनर्जी ड्रिंक बेचने के दावों पर FSSAI की नजर, रेड बुल सहित 6 बड़ी कंपनियों को जारी हुआ नोटिस

नियामक ने स्पष्ट किया है कि खाद्य उत्पादों को दवा जैसी प्रभावशीलता या विशेष स्वास्थ्य लाभ देने वाला बताना नियमों का उल्लंघन है.